{"_id":"5e8c9a9c8ebc3e772431bd89","slug":"sbi-to-cut-standard-interest-rate-on-loans-from-april-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 अप्रैल से ऋणों पर मानक ब्याज दर में 0.35 फीसदी की कटौती करेगा भारतीय स्टेट बैंक","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
10 अप्रैल से ऋणों पर मानक ब्याज दर में 0.35 फीसदी की कटौती करेगा भारतीय स्टेट बैंक
Tue, 07 Apr 2020 08:53 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 07 Apr 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने मंगलवार को 10 अप्रैल से सभी अवधि के ऋणों पर कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.35 फीसदी कटौती करने की घोषणा की। साथ ही बैंक ने बचत खाता जमा पर भी ब्याज दर को 0.25 फीसदी घटाकर 2.75 फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन
बैंक ने एक बयान में कहा कि एमसीएलआर में कटौती के बाद एक वर्ष की अवधि के ऋण पर ब्याज दर 7.75 फीसदी से घटकर 7.40 फीसदी वार्षिक हो जाएगी। अधिकांश खुदरा ऋणों के लिए एक वर्ष की अवधि के कर्ज पर दर को पैमाना माना जाता है।
विज्ञापन
बैंक ने कहा कि इससे 30 वर्ष की अवधि वाले आवास ऋण की मासिक किस्त प्रति एक लाख रुपये कर्ज पर 24 रुपये कम हो जाएगी। इसी के साथ बैंक ने बचत खातों की जमा पर ब्याज दर को 0.25 फीसदी घटाकर 2.75 फीसदी करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन