{"_id":"614049ee88d9cf38ba3a93a3","slug":"sbi-special-deposit-scheme-more-interest-rate-and-no-processing-fee-on-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI Deposit Scheme: आखिरी दिन आज, डिपॉजिट पर अधिक ब्याज, लोन पर प्रोसेसिंग फीस भी माफ, जल्द उठाएं लाभ","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
SBI Deposit Scheme: आखिरी दिन आज, डिपॉजिट पर अधिक ब्याज, लोन पर प्रोसेसिंग फीस भी माफ, जल्द उठाएं लाभ
Tue, 14 Sep 2021 12:36 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:36 PM IST
सार
भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों के लिए 'SBI प्लेटिनम डिपॉजिट' की शुरुआत की थी। आज इसका आखिरी दिन है। इसके तहत आपको प्रोसेसिंग फीस में छूट मिलेगी और साथ ही निवेश पर अधिक फायदा होगा।
विज्ञापन
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। हाल ही में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने 'SBI प्लेटिनम डिपॉजिट' नाम से एक स्पेशल डिपॉजिट स्कीम शुरू की थी। इस योजना के तहत निवेश करने पर आपको न सिर्फ सामान्य डिपॉजिट की तुलना में 0.15 फीसदी तक ज्यादा ब्याज मिलेगा। बल्कि होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन और गोल्ड लोन पर आपसे प्रोसेसिंग फीस भी नहीं ली जाएगी। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो देर न करें, क्योंकि यह योजना 14 सितंबर यानी आज समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
निवेश कर मिलेगा अधिक फायदा
'SBI प्लेटिनम डिपॉजिट' का फायदा 75 दिन, 525 दिन और 2250 दिन के लिए निवेश करने पर मिलेगा। एसबीआई डिपॉजिट पर अभी अधिकतम 5.40 फीसदी ब्याज दे रहा है। 75 दिन की अवधि के लिए बैंक की सामान्य ब्याज दर 3.9 फीसदी है, लेकिन ऑफर के तहत निवेशकों को 4.05 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसी तरह 525 दिन की अवधि के लिए बैंक की सामान्य ब्याज दर 4.9 फीसदी है, लेकिन ऑफर के तहत निवेशकों को 5.05 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं 2250 दिन की अवधि के लिए निवेशकों को 5.4 फीसदी के मिकाबले 5.55 फीसदी ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन
लोन पर प्रोसेसिंग फीस भी माफ
एसबीआई ने होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन और गोल्ड लोन पर ग्राहकों के लिए प्रोसेसिंग फीस माफ की है। जब भी कोई बैंक होम लोन देता है, तो ग्राहक को इसके लिए प्रोसेसिंग फीस देनी होती है। इसका भुगतान एक ही बार किया जाता है। इसके अलावा ग्राहकों को एसबीआई से लोन लेने पर खास छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन
गोल्ड लोन, पर्सनल लोन और कार लोन पर अतिरिक्त छूट
बैंक ने गोल्ड लोन और कार लोन पर छूट देने का फैसला किया है। इनमें ग्राहकों को क्रमश: 0.50 फीसदी और 0.25 फीसदी की छूट मिलेगी। कार लोन पर छूट का लाभ उठाने के लिए आप योनो एप से अप्लाई कर सकते हैं। नई दरों के मुताबिक ग्राहकों को गोल्ड लोन और कार लोन 7.50 फीसदी ब्याज दर पर मिलेंगे। इतना ही नहीं, कोरोना वॉरियर्स को पर्सनल लोन पर 0.50 फीसदी की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।