फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI said the right time to increase reverse repo rate by 0.20 percent

मौद्रिक नीति समिति की बैठक: एसबीआई ने कहा- रिवर्स रेपो दर 0.20 फीसदी बढ़ाने का सही समय

Tue, 08 Feb 2022 08:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 08 Feb 2022 08:05 AM IST
सार

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक मंगलवार से शुरू हो रही है। बैठक के नतीजे 10 फरवरी का आएंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि नीतिगत दरों के मोर्चे पर केंद्रीय बैंक यथास्थिति कायम रख सकता है।

विज्ञापन
SBI said  the right time to increase reverse repo rate by 0.20 percent
SBI - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मौद्रिक नीति समिति की बैठक से पहले एसबीआई ने सोमवार को कहा कि आरबीआई के लिए रिवर्स रेपो दर 0.20 फीसदी बढ़ाने का यह सही समय है।

विज्ञापन


एसबीआई ने एक रिपोर्ट में कहा कि पहली छमाही में ऋण वृद्धि में तेजी और जमाओं में गिरावट आने से सावधि दरें बढ़ने एवं कर्ज के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद आरबीआई को रिवर्स रेपो दर में 0.20% वृद्धि करना चाहिए। इससे केंद्रीय बैंक को नए सरकारी ऋणपत्रों के खरीदार मिल सकेंगे। एसबीआई समूह के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष ने कहा कि रिवर्स रेपो दर में बढोतरी करने का काम एमपीसी के दायरे से बाहर करना होगा।
विज्ञापन


एमपीसी बैठक आज से
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक मंगलवार से शुरू हो रही है। बैठक के नतीजे 10 फरवरी का आएंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि नीतिगत दरों के मोर्चे पर केंद्रीय बैंक यथास्थिति कायम रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल रेपो दर बढ़ाना संभव नहीं
घोष ने कहा कि कर्ज बढ़ने के साथ ब्याज दरों में वृद्धि के बीच यह बजट सरकारी बॉन्ड के वैश्विक बॉन्ड सूचकांक में समावेशन का जिक्र नहीं करता है। आरबीआई एमपीसी के बाहर रेपो दर में 0.20% तक की वृद्धि नहीं कर सकता है क्योंकि बढ़ती जमा दरों का मतलब है कि कर्ज दरों को भी बढ़ना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed