फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI's profits increased more than double in January-March

जनवरी-मार्च में दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा SBI का मुनाफा

Fri, 19 May 2017 09:17 PM IST
amarujala.com, Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com, Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Fri, 19 May 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
SBI's profits increased more than double in January-March
एसबीआई - फोटो : Pintrest
जनवरी-मार्च तिमाही में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का शुद्ध लाभ दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर 2,814.82 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन


बैंक ने एक साल पहले की समान अवधि में 1,263.81 करोड़ रुपये का एकल आधार पर शुद्ध लाभ अर्जित किया था। हालांकि मार्च 2017 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में बैंक का समेकित शुद्ध लाभ लगभग 98 फीसदी गिरकर 241.23 करोड़ रुपये पर आ गया, जो 2015-16 के अंत में 12,224.59 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन

 

एसबीआई ने बीएसई फाइलिंग में कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक की एकल आधार पर कुल आय 7.8 फीसदी बढ़कर 57,720 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 53,526.97 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन अवधि में बैंक का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) बढ़कर 6.9 फीसदी पर पहुंच गया, जो 2015-16 की समान अवधि में 6.5 फीसदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान बैंक का शुद्ध एनपीए गिरकर 3.71 फीसदी पर आ गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3.81 फीसदी था। पूरे वित्त वर्ष के लिए बैंक की कुल आय 9.2 फीसदी बढ़कर 2,98,640.45 करोड़ रुपये हो गई, जबकि 2015-16 के अंत में यह आंकड़ा 2,73,461.13 करोड़ रुपये का था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed