SBI ने घटाई जमा दर, अब ग्राहकों को डिपॉजिट पर मिलेगा कम ब्याज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई ने सोमवार को बयान में कहा कि बैंक ने लघु अवधि की 179 दिन की सावधि जमा पर ब्याज दर में 0.5 से 0.75 फीसदी की कटौती की है। बैंक ने रिटेल सेगमेंट में लंबी अवधि के लिए निवेश करने पर 0.20 फीसदी यानी 20 बेसिस अंक की कटौती की है। वहीं बल्क सेगमेंट में 35 बेसिस अंक यानी 0.35 फीसदी की कटॉती की गई है। एसबीआई ने दो करोड़ रुपये और उससे ऊपर की थोक जमा पर भी ब्याज दर में कटौती की है।
For time deposits with longer tenors, there is a reduction up to 20 bps (basic points) in the Retail segment and 35 bps in the Bulk segment. Interest rates have been slashed by 50-75 bps for time deposits with shorter tenors, that is up to 179 days. https://t.co/3g271Pe7dl
— ANI (@ANI) July 29, 2019विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने पास नकद धन बहुतायत में होने और ब्याज दरों में गिरावट के परिदृश्य का हवाला देते हुए विभिन्न परिपक्वता अवधि की जमाओं पर ब्याज दर में कटौती की है। बैंक ने कहा है कि नई ब्याज दरें एक अगस्त से लागू होंगी। आइए जानते हैं फिक्स्ड डिपॉजिट पर एसबीआई की नई ब्याज दर कितनी है।
- एक अगस्त से सात दिन से 45 दिन की एफडी पर एसबीआई के ग्राहकों को पांच फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 5.75 फीसदी था। वहीं वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 6.25 फीसदी था।
- इसी तरह 46 दिन से 179 दिन की एफडी पर एसबीआई के ग्राहकों को 5.75 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 6.25 फीसदी था। वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 6.75 फीसदी था।
- 180 दिन से 210 दिन और 211 दिन से एक साल की एफडी पर एसबीआई के ग्राहकों को 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा।
- इसी तरह एक साल से दो साल तक की एफडी पर एसबीआई के ग्राहकों को 6.80 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले सात फीसदी था। वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 7.30 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 7.50 फीसदी था।
- दो साल से तीन साल की एफडी पर ग्राहकों को 6.70 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 6.75 फीसदी था। वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 7.20 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 7.25 फीसदी था।
- तीन साल से पांच साल की एफडी पर ग्राहकों को 6.60 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 6.70 फीसदी था। वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 7.10 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 7.20 फीसदी था।
- पांच साल से 10 साल की एफडी पर ग्राहकों को 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 6.60 फीसदी था। वृद्ध नागरिकों को इसके तहत सात फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 7.10 फीसदी था।