फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   sbi plans to offer three percent profit to its employees

बैंक हो तो ऐसा, कर्मचारियों में बांटेगा 390 करोड़ रुपए

Sat, 18 Jul 2015 09:36 PM IST
Updated Sat, 18 Jul 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
sbi plans to offer three percent profit to its employees

कोई निजी कंपनी अपने कर्मचारियों को करोड़ों रुपए बांट दे, ये तो आपने बहुत बार सुना होगा, लेकिन क्या कभी किसी भी भारतीय सरकारी कंपनी के बारे में ऐसा सुना है?

विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक अपने कर्मचारियों को अपने सालाना लाभ का 3 प्रतिशत बांटेगा। बैंक की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य के अनुसार बैंक ने ये कदम कर्मचारियों की हौसला अफजाई के लिए उठाया है।
विज्ञापन


अरुंधति का कहना है कि निजी बैंक अपने कर्मचारियों को अधिक सैलरी देते हैं, जिसकी वजह से सरकारी बैंकों के काबिल लोगों को निजी बैंक ले उड़ते हैं। कर्मचारियों में मुनाफा बांटने से उनकी हौसला अफजाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

390 करोड़ रुपए बांटे जाएंगे

sbi plans to offer three percent profit to its employees

2014-15 में भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 13,101.57 करोड़ रुपए रहा है। बैंक इस मुनाफे का कुल 3 प्रतिशत अपने कर्मचारियों में बांटेगा। इस तरह से बैंक अपने कर्मचारियों में करीब 390 करोड़ रुपए की राशि बांटेगा।

मौजूदा समय में भारतीय स्टेट बैंक में करीब 2.3 लाख कर्मचारी हैं। फिलहाल बैंक ने वित्त मंत्रालय से ऐसा करने की इजाजत मांगी है। आपको बता दें कि नियमों के अनुसार बैंक को सिर्फ 1 फीसदी का मुनाफा ही कर्मचारियों में बांटने की अनुमति है।

2014-15 में बैंक का मुनाफा 20 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले साल यह मुनाफा 10,891.17 करोड़ रुपए रहा था। 2014-15 बैंक की कुल आय 1,74,972.96 करोड़ रुपए रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed