{"_id":"614055f67ceaac3b30060147","slug":"sbi-online-banking-services-not-available-for-two-hours-on-15-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: SBI ग्राहक सावधान, जल्द निपटाएं जरूरी काम, रात 12 बजे से दो घंटों तक बंद रहेंगी इंटरनेट बैंकिंग सहित अन्य सेवाएं","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
अलर्ट: SBI ग्राहक सावधान, जल्द निपटाएं जरूरी काम, रात 12 बजे से दो घंटों तक बंद रहेंगी इंटरनेट बैंकिंग सहित अन्य सेवाएं
Tue, 14 Sep 2021 01:27 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:27 PM IST
सार
एसबीआई 15 सितंबर 2021 को रात 12 बजे से देर रात दो तक मेंटेनेंस का काम करेगा। इस दौरान ग्राहक यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, योनो और योनो लइट की सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
विज्ञापन
एसबीआई
- फोटो : twitter: @TheOfficialSBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपको डिजिटल तरीके से बैंक का कोई भी काम निपटाना है और आपका खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि दो घंटों के लिए बैंक की कई सेवाएं बाधित रहेंगी। ऐसे में आपके काम अटक सकते हैं। इसलिए ग्राहक अपने सभी जरूरी काम जल्द निपटा लें। इस संदर्भ में बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
एसबीआई ने ट्वीट कर दी जानकारी
एसबीआई ग्राहक दो घंटों के लिए इंटरनेट बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), योनो, आईएमपीएस, योनो एसबीआई और योनो लइट की सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। ऐसा मेंटेनेंस के काम के कारण किया जा रहा है। एसबीआई ने ट्वीट में बताया कि बैंक 15 सितंबर 2021 को रात 12 बजे से देर रात दो बजे तक मेंटेनेंस का काम करेगा। यानी आप इस समय इन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
विज्ञापन
पहले भी कई बार प्रभावित हो चुकी हैं ये सेवाएं
SBI ने कहा कि हम अपने ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे साथ रहें क्योंकि हम बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते रहते हैं। इससे पहले चार सितंबर, छह अगस्त, 16 जुलाई, 16 जून और 13 जून को भी एसबीआई की कई सेवाएं प्रभावित हुई थी। मई महीने में भी रखरखाव से जुड़े कार्यों की वजह से एसबीआई का योनो, योनो लाइट, इंटरनेट बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस समेत डिजिटल बैंकिंग मंच प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
देश में एसबीआई की 22,000 से अधिक शाखाएं
मालूम हो कि देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की 22,000 से अधिक शाखाएं हैं और 57,889 एटीएम है। 31 दिसंबर, 2020 की स्थिति के अनुसार इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या क्रमश: 8.5 करोड़ और 1.9 करोड़ है। वहीं बैंक के यूपीआई का उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या 13.5 करोड़ है।