फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Sbi Net Profit Jumped Four Times To Rs 3581 Crore In Fourth Quarter

वित्त वर्ष 2020 की चौथी तिमाही में चार गुना उछलकर 3,581 करोड़ रुपये रहा SBI का लाभ

Fri, 05 Jun 2020 03:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 05 Jun 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Sbi Net Profit Jumped Four Times To Rs 3581 Crore In Fourth Quarter
एसबीआई

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वित्त वर्ष 2020 और इसकी चौथी तिमाही का अपना परिणाम जारी कर दिया है। एसबीआई को वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 3,581 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। 

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2020 में 14,488 करोड़ रुपये रहा शुद्ध लाभ 
वहीं अगर पूरे वित्त वर्ष 2020 की बात करें, तो कंपनी का शुद्ध लाभ 14,488 करोड़ रुपये रहा है। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष 2019 में केवल 862 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया गया था। वित्त वर्ष 2020 में बैंक ने सबसे अधिक सालाना शुद्ध लाभ दर्ज किया है।
विज्ञापन


चार गुना ज्यादा हुआ शुद्ध लाभ
एसबीआई का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 2019-20 की मार्च तिमाही में चार गुना ज्यादा है। इस संदर्भ में भारतीय स्टेट बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजार को सूचना दी और कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में उसे 838.4 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2020 में बैंक का परिचालन से लाभ बढ़कर 68,133 करोड़ रुपये रहा, जो यह वित्त वर्ष 2019 में 55,436 करोड़ रुपये था। इस तरह बैंक के परिचालन लाभ में 22.90 फीसदी की सालाना वृद्धि हुई है। साथ ही बैंक की शुद्ध ब्याज आय में भी सालाना आधार पर 11.02 फीसदी की वृद्धि हुई है। घरेलू शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) की बात करें, तो यह वित्त वर्ष 2020 में सुधार के साथ 3.19 फीसदी पर आ गया। इस तरह इसमें सालाना आधार पर 0.24 फीसदी की बढ़त हुई है।

इसलिए बढ़ा लाभ
बैंक द्वारा अपनी सब्सिडियरी एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज में हिस्सेदारी बेचने से मुनाफे में चार गुना उछाल आया है। यह शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही की तुलना में 327 फीसदी अधिक है। 

इतना रहा एनपीए 
बैंक का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसपंत्ति) पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में सुधरकर कुल कर्ज का 6.15 फीसदी रहा जो 2018-19 की इसी तिमाही में 7.53 फीसदी था। एसबीआई का शुद्ध एनपीए आलोच्य तिमाही में 2.23 फीसदी रहा, जो एक साल पहले 2018-19 की इसी तिमाही में 3.01 फीसदी था।


कुल आय में भी बढ़ोतरी
31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में बैंक की कुल आय 76,027.51 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 2018-19 की समान तिमाही में 75,670.5 करोड़ रुपये थी। एसबीआई की गैर-ब्याज आय की बात करें, तो वित्त वर्ष 2020 में यह सालाना आधार पर 22.97 फीसदी के उछाल के साथ 45,221 करोड़ रुपये रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed