फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI loan repayment relief upto 2 years know if you are eligible for restructuring

SBI ग्राहक दो साल तक बढ़ा सकते हैं लोन मोरेटोरियम, घर बैठे जानें आप योग्य हैं या नहीं

Tue, 22 Sep 2020 12:23 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 22 Sep 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
SBI loan repayment relief upto 2 years know if you are eligible for restructuring
लोन - फोटो : pixabay

अगर आपने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से लोन लिया है, तो यो खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। एसबीआई ने बताया कि खुदरा कर्ज के पुनर्गठन के लिए वेबसाइट पर ई-सुविधा शुरू की गई है। आरबीआई के नियमानुसार, योग्य कर्जधारकों को पुनर्गठन की सुविधा दी जाएगी। 

विज्ञापन


घर बैठे जांच कर सकते हैं योग्यता 
इस संदर्भ में एसबीआई के एमडी (खुदरा-डिजिटल बैंकिंग) सीएस शेट्टी ने कहा कि महामारी के समय ग्राहकों को शाखा पर आने की जरूरत नहीं है। इसलिए कर्ज पुनर्गठन सुविधा वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। ग्राहक पोर्टल पर मांगी गई जानकारी और खाता संख्या डालकर ओटीपी के जरिए अपनी योग्यता की जांच कर सकते हैं। चुनाव होने के बाद ग्राहक अन्य दस्तावेज पूरे करने शाखा में आ सकते हैं।
विज्ञापन


ग्राहकों को मिलेगी पूरी जानकारी
यदि कोई ग्राहक योग्य होगा, तो उन्हें बता दिया जाएगा कि कितने दिन का मोरेटोरियम मिलेगा और कितना ईएमआई बढ़ेगा। वहीं, अगर वह ईएमआई पीरियड में बढ़ोतरी चाहेंगे, तो उन्हें इसकी भी जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 महीने तक बढ़ सकती है मोरेटोरियम अवधि
भारतीय रिजर्व बैंक ने जो रिजोल्यूशन प्लान घोषित किया है, उसके अनुसार लोन की रिस्ट्रक्चरिंग की जाएगी। इसमें ग्राहकों की आमदनी में कमी और आगामी कितने दिनों तक उनकी आमदनी फिर से पहले जैसी हो जाएगी, उसकी जानकारी के अनुसार यह पता कर सकते हैं कि ग्राहकों का मोरेटोरियम पीरियड कितने दिन तक बढ़ाया जा सकता है। मोरेटोरियम की अवधि एक से 24 महीने तक के लिए बढ़ सकती है।


शेट्टी ने कहा कि अगर कोई ग्राहक छह महीने का मोरेटोरियम विकल्प चनता है, तो उसका ईएमआई पीरियड 18 महीने के लिए बढ़ जाएगा। वहीं दो साल की मोरेटोरियम अवधि का चयन करने पर छह साल के लिए ईएमआई पीरियड बढ़ जाएगा। वहीं अगर ग्राहक बढ़ी आमदनी से ईएमआई चुका सकते हैं, तो उनका ईएमआई पीरियड नहीं बढ़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed