फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI launches contactless payment service

डेबिट कार्ड में बड़ा बदलाव, बिना स्वैप किए हो जाएगा भुगतान

Fri, 15 May 2015 08:11 AM IST
Updated Fri, 15 May 2015 08:11 AM IST
विज्ञापन
SBI launches contactless payment service

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने कॉन्टैक्टलैस कार्ड के जरिए भुगतान की एक खास सेवा शुरू की है। इस सेवा का इस्तेमाल करके आपको भुगतान के लिए अपने कार्ड को स्वाइप कराने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि सिर्फ मशीन से छुआना भर होगा।

विज्ञापन


फिलहाल इस सेवा का इस्तेमाल करके सिर्फ 2000 रुपए का भुगतान किया जा सकता है। भारतीय स्टेट बैंक की चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अरुंधति भट्टाचार्या का कहना है कि उन्होंने रिजर्व बैंक से इस सीमा को बढ़ाकर 5000 रुपए करने की इजाजत मांगी है।
विज्ञापन


कंपनी ने इस सेवा में क्रेडिट और डेबिट दोनों कार्ड लॉन्च किए हैं। इसमें कंपनी ने एसबीआईइनटच कॉन्टैक्टलैस डेबिट कार्ड लॉन्च किया है जो वीजा और मास्टरकार्ड कंपनी के हैं। साथ ही, एसबीआई सिग्नेचर कॉन्टैक्टलैस क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे काम करेगा ये कार्ड

SBI launches contactless payment service

इस नई सेवा के जरिए कार्ड के खोने और फ्रॉड का रिस्क काफी कम हो जाएगा। इसमें ग्राहकों को अपना कार्ड मशीन से सिर्फ टच कराना होगा और इसके बाद उसमें पिन नंबर डाल कर ट्रांजैक्शन को पूरा करना होगा।

यह कार्ड इसलिए डिजाइन किया गया है ताकि सुपरमार्केट और पेट्रोल पंप जैसी जगहों पर कैश के इस्तेमाल को कम किया जा सके। कई सारे आउटलेट से टाई-अप भी किया जा चुका है।

अरुंधति भट्टाचार्या के अनुसार टाटा स्टारबक्स, शॉपर्स स्टॉप और रिलायंस रिटेल आदि से बैंक का टाई-अप भी हुआ है। उनका कहना है कि भविष्य में इस सेवा को अस्पतालों और स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed