फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI launched rupay debit card

SBI के ग्राहकों के लिए खास सुविधा, जानिए क्या है ये

Fri, 08 May 2015 04:02 PM IST
Updated Fri, 08 May 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
SBI launched rupay debit card

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ मिलकर गुरुवार को रूपे का प्लेटिनम डेबिट कार्ड लॉन्च किया है।

विज्ञापन


एनपीसीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ एपी होटा ने कहा कि रूपे ग्राहकों को सुविधा देने वाले स्पेशल फीर्चस के साथ आने वाला कार्ड है, जो एटीएम और ऑनलाइन भुगतान दोनों ही प्लेटफॉर्म पर काम करता है।
विज्ञापन


फिलहाल यह कार्ड ग्राहकों को फ्री में जारी किया गया है, लेकिन ग्राहकों को हर तिमाही में 50,000 रुपए का बैलेंस रखना होगा। जल्द ही एनपीसीआई इंटरनेशनल रूपे डेबिट कार्ड भी जारी करेगा। जनवरी 2016 में रूपे का क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द आएगा ई-वॉलेट

SBI launched rupay debit card

यह कार्ड यूटिलिटी बिलों के भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक के साथ-साथ एक्सिडेंट में मौत होने और पूरी तरह से अक्षम होने की स्थिति में 2 लाख रुपए तक का बीमा जैसी सुविधा अपने ग्राहक को देता है।

आपको बता दें कि इस समय स्टेट बैंक के कुल 19.7 करोड़ डेबिट कार्ड इस्तेमाल किए जाते हैं, जिनमें से 4.5 करोड़ डेबिट कार्ड रूपे प्लेटफॉर्म पर आधारित कार्ड हैं।

यह भी संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही स्टेट बैंक डिजिटल बैंकिंग को फोकस करते हुए पेटीएम जैसा ई-वॉलेट भी लॉन्च कर सकता है। इससे खरीदारी, बिल भुगतान और टैक्सी का किराया देने जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed