SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, ATM फ्रॉड रोकने के लिए बैंक ने शुरू की नई सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में बैंक फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कड़े नियमों के बावजूद बैंकों में धोखाधड़ी हो ही जाती है। जालसाज आम लोगों को लूटने का कोई न कोई तरीका ढूंढ लेते हैं। बढ़ते फ्रॉड को ध्यान में रखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की है। एसबीआई ने सुरक्षित बैंकिंग उपलब्ध कराने के लिए नई एटीएम सर्विस शुरू की है।
बैंक ने ट्वीट कर बताया कि जब भी बैंक को एटीएम से बैलेंस या मिनी स्टेटमेंट चेक करने का निवेदन मिलेगा, तो ग्राहक को एसएमएस के माध्यम से अलर्ट किया जाएगा। बैंक ने इसकी शुरुआत इसलिए की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लेनदेन ग्राहक द्वारा ही किया जा रहा है।
Introducing a new feature for our customers' safety.
Now every time we receive a request for #BalanceEnquiry or #MiniStatement via ATMs, we will alert our customers by sending an SMS so that they can immediately block their #DebitCard if the transaction is not initiated by them. pic.twitter.com/LyhMFkR4Tjविज्ञापन विज्ञापन— State Bank of India (@TheOfficialSBI) September 1, 2020
बैंक ने कहा कि इसके माध्यम से यह जानने में मदद मिलेगी कि ग्राहकों के डेबिट कार्ड से कोई और लेनदेन नहीं कर रहा। इससे फ्रॉड के मामले कम होंगे और ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग की सुविधा मिलेगी। एसबीआई का कहना है कि अगर लेनदेन कोई और कर रहा है, तो एसएमएस से ग्राहक को सूचना मिलने पर वह तुरंत अपना डेबिट कार्ड ब्लॉक करा सकेगा।
एसबीआई के 44 करोड़ खाताधारकों को राहत
हाल ही में एसबीआई ने खाताधारकों को राहत देते हुए कुछ शुल्क खत्म किए थे। इनमें एसएमएस अलर्ट और न्यूनतम बैलेंस शामिल हैं। एसबीआई के 44 करोड़ से अधिक बचत खाताधारकों को ये सुविधा मिलेगी। अब ग्राहकों से एसएमएस अलर्ट और न्यूनतम बैलेंस के चार्ज नहीं वसूले जाते हैं। यह सेवा मुफ्त हो गई है।
साथ ही बैंक ने यह भी कहा कि अनावश्यक एप्स से छुटकारा पाने के लिए #YONOSBI डाउनलोड करें। यानी बैंक ने ग्राहक के खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैकिंग सर्विस मैसेज के लिए लगने वाले चार्ज को खत्म कर दिया है। अब इसके लिए ग्राहक को कोई चार्ज नहीं देना होगा।