{"_id":"5e782bd58ebc3e77543910b3","slug":"sbi-has-taken-some-bold-steps-to-save-worker-and-customers-from-cornona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: SBI करेगा अब अपने कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर भी हुआ शुरू","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
कोरोनावायरस: SBI करेगा अब अपने कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर भी हुआ शुरू
Mon, 23 Mar 2020 08:54 AM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई कार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के भारत में तेजी से बढ़ते मामले को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम बनाई है। सूत्रों के मुताबिक देश के बड़े बैंक ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा का भी खासा ख्याल रखा है। बैंक ने अपनी सभी शाखाओं में सैनिटाइजर और साबुन उपलब्ध कराये हैं। वहीं, बैंक की तरफ से बड़े कार्यालयों में थर्मल स्कैनर का भी इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कोरोना वायरस महामारी के फैलाव को देखते हुए अपने कर्मचारियों के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर शुरु की है। इस हेल्पलाइन को चिकित्सकों और मनोवैज्ञानिकों की तरफ से चलाया जाएगा। बैंक की तरफ से दी जा रही इस सुविधा में तनाव और बेचैनी से संबंधित समस्याओं के बारे में भी सलाह दी जाएगी।
विज्ञापन
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया है कि SBI के मुंबई मुख्यालय स्थित मानव संसाधन विभाग ने इस मामले में एक कार्ययोजना तैयार की है। बैंक के काम में किसी भी तरह की रुकावट न आए और कर्मचारियों के साथ ग्राहकों की सुरक्षा भी हो इसके लिए यह कार्ययोजना तैयार की गई है।