फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI Ecowrap report says conservation of capital is important for banks after moratorium

भारतीय बैंकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है पूंजी का संरक्षण: SBI इकोरैप रिपोर्ट

Wed, 22 Jul 2020 03:06 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 22 Jul 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
SBI Ecowrap report says conservation of capital is important for banks after moratorium
एसबीआई

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि 31 अगस्त को ऋण के किस्त के भुगतान पर रोक की अवधि समाप्त होने के कारण बैंकों के लिए पूंजी का संरक्षण और पुनर्पूंजीकरण महत्वपूर्ण होगा। एसबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को पुनर्पूंजीकरण या पूंजी संरक्षण का विकल्प देने की जरूरत है क्योंकि दिवाला और ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के प्रावधानों को एक साल तक निलंबित रखने के चलते दबाव वाले खातों का समाधान प्रभावित होगा। 

विज्ञापन


ये है नियम
एसबीआई ने अपनी रिपोर्ट 'इकोरैप' में कहा कि, 'समस्या यह है कि आईबीसी को एक साल के लिए निलंबित रखने से इस दौरान समाधान नहीं हो सकता है, और ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में या तो पूंजी डाली जाए या उन्हें पूंजी संरक्षण का विकल्प दिया जाए, क्योंकि यह साफ नहीं है कि पुनर्पूंजीकरण के लिए सरकार के पास कितनी राजकोषीय गुंजाइश है।' 
विज्ञापन


आरबीआई गवर्नर ने कही थी ये बात
इस महीने की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों को कोरोना वायरस के प्रकोप से पैदा होने वाले जोखिमों को कम करने के लिए पर्याप्त पूंजी बफर बनाने के लिए अग्रिम आधार पर पूंजी जुटाने की जरूरत है। रिपोर्ट में बासेल नियमों में राहत देने की बात भी कही गई, जिससे बैंकों को करीब एक लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed