{"_id":"60a75cc2ccf78f55b26bf316","slug":"sbi-digital-banking-service-affected-on-21st-may-and-23rd-may-2021-internet-banking-yono-app-upi","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI Yono UPI Banking Service Affected: जरूरी खबर: अभी निपटा लें बैंक के काम, आज रात बंद रहेंगी इंटरनेट बैकिंग सहित SBI की ये सेवाएं","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
SBI Yono UPI Banking Service Affected: जरूरी खबर: अभी निपटा लें बैंक के काम, आज रात बंद रहेंगी इंटरनेट बैकिंग सहित SBI की ये सेवाएं
Fri, 21 May 2021 12:39 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 21 May 2021 12:39 PM IST
सार
आज रात कुछ घंटों के लिए एसबीआई ग्राहक इंटरनेट बैकिंग सेवाएं, योनो, योनो लाइट और यूपीआई सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
विज्ञापन
एसबीआई डिजिटल भुगतान सेवा
- फोटो : pixabay
विस्तार
अगर आपका खाता भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है, तो यह खबर अपके लिए बेहत महत्वपूर्ण है। अगर आपको कोई जरूरी लेनदेन करना है, तो उसे अभी निपटा लें क्योंकि देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, एसबीआई की डिजिटल बैंकिंग सेवाएं आज रात कुछ घंटों के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। एसबीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस दौरान आप एसबीआई की इंटरनेट बैकिंग सेवाएं, योनो, योनो लाइट और यूपीआई सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
विज्ञापन
21 मई से 23 मई के बीच दो बार ठप रहेगी सर्विस
एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया कि, 'ग्राहकों को बिना रुकावट बैंकिंग एक्सपीरियंस उपलब्ध कराने के लिए और सुविधाएं बेहतर करने के लिए 21 मई को रात 10:45 बजे से 22 मई की रात एक बजकर 15 मिनट तक ग्राहकों के लिए बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। फिर 22 मई खत्म होने के बाद 23 मई 2021 को रात 2.40 बजे से सुबह 6 बजकर 10 मिनट तक मेंटिनेंस का काम किया जाएगा। इस दौरान भी ग्राहकों के लिए इंटरनेट बैकिंग सेवाएं, योनो, योनो लाइट और यूपीआई सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
विज्ञापन
सात और आठ मई को भी प्रभावित थी सेवाएं
इससे पहले सात मई और आठ मई 2021 को भी रखरखाव संबंधी कार्यों के चलते एसबीआई की कुछ सेवाएं प्रभावित रही थीं। सात मई 2021 को रात 10.15 से आठ मई 2021 को देर रात 1.45 तक करेंगे। इस दौरान इंटरनेट बैकिंग सेवाएं, योनो, योनो लाइट, यूपीआई सेवाएं उपलब्ध नहीं थीं।
विज्ञापन
We request our esteemed customers to bear with us as we strive to provide a better banking experience.#SBI #StateBankOfIndia #ImportantNotice #InternetBanking #OnlineSBI pic.twitter.com/LNMnKjORMR
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) May 20, 2021
देश में एसबीआई की 22,000 से अधिक शाखाएं
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की 22,000 से अधिक शाखाएं हैं और 57,889 एटीएम है। 31 दिसंबर, 2020 की स्थिति के अनुसार इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या क्रमश: 8.5 करोड़ और 1.9 करोड़ है। वहीं बैंक के यूपीआई का उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या 13.5 करोड़ है।
केवल चार घंटे के लिए खुलेगा बैंक
मालूम हो कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बैंकों के शीर्ष संगठन इंडियन बैंक्स एसोसिएशन यानी आईबीए ने सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक ही बैंक खोलने की सलाह दी है। भारतीय स्टेट बैंक ने यह नियम लागू कर दिया है। एसबीआई की शाखाओं में अब सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक ही काम होगा। एसबीआई शाखाओं में ग्राहकों को चार प्रमुक सेवाएं दी जाएंगी, जो निम्नलिखित हैं-
- कैश निकासी या कैश जमा
- चेक की सुविधा
- ड्राफ्ट, आरटीजीएस और एनईएफटी
- सरकारी चालान से जुड़े काम