{"_id":"5d9d6e608ebc3e93c6339189","slug":"sbi-cuts-lending-rates-home-auto-personal-loans-to-get-cheaper","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: SBI ने घटाईं ब्याज दरें, कल से सस्ते में मिलेगा लोन","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
खुशखबर: SBI ने घटाईं ब्याज दरें, कल से सस्ते में मिलेगा लोन
Wed, 09 Oct 2019 10:51 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 09 Oct 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली से पहले देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने एमसीएलआर की दरें 0.10 फीसदी तक घटा दी हैं, जो 10 अक्तूबर से लागू हो रहीं हैं। बता दें कि मौजूदा वित्त वर्ष में लगातार छठी बार बैंक ने दरें घटाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई ने जारी किया बयान
इस संदर्भ में एसबीआई ने कहा है कि, 'फेस्टिवल के मौके पर ग्राहकों को ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए बैंक ने सभी अवधि के लिए एमसीएलआर दरें 0.10 फीसदी तक घटा दी हैं। अब एक साल के लिए नई एमसीएलआर दरें 8.15 फीसदी से घटकर 8.05 फीसदी पर आ गईं हैं। 10 अक्तूबर से नई दरें लागू होंगी।'
विज्ञापन
चार अक्तूबर को RBI ने किया था एलान
बता दें कि चार अक्तूबर को अर्थव्यवस्था को गति देने के प्रयासों के क्रम में भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी प्रमुख नीतिगत दर में लगातार पांचवीं बार कमी की थी। आरबीआई ने मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक में रेपो दर 25 आधार अंक घटाकर 5.15 फीसदी कर दिया था, जिससे इस साल रेपो दर में कुल कटौती 135 आधार अंक पहुंच गई है। पहले ये दर 5.40 फीसदी थी। नौ सालों में पहली बार रेपो रेट इतना कम हुआ है। रिवर्स रेपो रेट 4.90 फीसदी कर दिया गया है और बैंक रेट 5.40 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन