{"_id":"608dd0118ebc3e8dc506fddf","slug":"sbi-cuts-home-loan-interest-rates-by-6-70-per-cent","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: एसबीआई ने होम लोन की ब्याज दरों में की कटौती, महिलाओं को दी विशेष छूट","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
खुशखबरी: एसबीआई ने होम लोन की ब्याज दरों में की कटौती, महिलाओं को दी विशेष छूट
Sun, 02 May 2021 03:34 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 02 May 2021 03:34 AM IST
सार
30 लाख तक के लोन के लिए ब्याज दरें 6.70 फीसदी और 30 लाख से 75 लाख रुपये तक के लोन पर ब्याज दरें 6.95 फीसदी
विज्ञापन
sbi
- फोटो : social media
विस्तार
कोरोना महामारी के दौर में अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने होम लोन की ब्याज दरों में 6.70 फीसदी की कटौती की है। 30 लाख तक के लोन के लिए ब्याज दरें 6.70 फीसदी से शुरू होंगी और 30 लाख से 75 लाख रुपये तक के लोन पर ब्याज दरें 6.95 फीसदी रहेंगी। 75 लाख से ज्यादा के होम लोन पर घर खरीदारों को 7.05 फीसदी ब्याज देना होगा।
विज्ञापन
एसबीआई ने कहा है कि वह देश का एकमात्र बैंक बन गया है जहां होम लोन रकी दरें 6.70 फीसदी से शुरू हो रही है। बैंक के एमडी (रिटेल एंड मार्केटिंग) सीएस शेट्टी ने इस मौके पर कहा कि बैंक के इस कदम से ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी और इससे ईएमआई में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
केवाईसी के मामले में ग्राहकों को मिली बड़ी राहत
एसबीआई ने केवाईसी के मामले में भी अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने ट्वीट कर कहा, कई राज्यों में कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन प्रतिबंधों को देखते हुए यह तय किया गया है कि अब पोस्ट या रजिस्टर्ड ई-मेल के जरिये भेजे गए दस्तावेजों से भी केवाईसी अपडेट हो जाएगी।
विज्ञापन
ग्राहकों को अब केवाईसी अपडेट करवाने के लिए बैंक की शाखा जाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही बैंक ने बताया कि 31 मई, 2021 तक अगर केवाईसी अपडेट नहीं भी होता है, तो भी बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।
एसबीआई ने महिलाओं को होम लोन पर दी विशेष छूट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने होम लोन की दरें 6.70 फीसदी से शुरुआत करते हुए महिलाओं के लिए खास पेशकश की है। अगर कोई महिला होम लोन के लिए आवदेन करती है तो उसे पांच आधार अंक (0.05 फीसदी) तक की छूट मिलेगी। वहीं होम लोन ग्राहकों को योना एप के जरिए कर्ज लेने पर भी पांच आधार अंक तक की छूट मिलेगी। एसबीआई ने कहा है कि डिजिटल इंसेंटिव को बढ़ाने देने के लिए यह फैसला लिया गया है।