फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   sbi customers should be beware of this fraudulent message on debit, credit card

सावधान! SBI डेबिट-क्रेडिट कार्ड होल्डर भूलकर भी न करें इस SMS का रिप्लाई

Mon, 05 Mar 2018 03:36 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Mar 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
sbi customers should be beware of this fraudulent message on debit, credit card
sbi

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर हैं और क्रेडिट-डेबिट कार्ड का प्रयोग करते हैं तो थोड़ा सावधान रहिए। आपकी जरा सी हड़बड़ाहट से कार्ड की डिटेल हैक हो सकती हैं। 

विज्ञापन


मोबाइल पर आए इस मैसेज से रहें सावधान
कई लोगों को उनके मोबाइल फोन पर इस तरह के मैसेज आ रहे हैं जिसमें उनका डेबिट-क्रेडिट कार्ड को अस्थायी तौर पर ब्लॉक होने के बारे में बताया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कार्ड पर प्रिंटेड डिटेल्स का वेरिफिकेशन करना है। वेरिफिकेशन होने तक कार्ड से किसी भी तरह का लेनदेन नहीं कर सकेंगे। 
विज्ञापन


इस नंबर पर न करें कॉल
मोबाइल पर भेजे गए मैसेज में एक नंबर भी दिया जा रहा है, जिस पर कॉल करके वेरिफिकेशन करने को कहा जा रहा है। यह नंबर है 8826795711। ट्रू कॉलर पर इस नंबर पर नारायण दीघ का नाम दिख रहा है। amarujala.com ने जब इस नंबर पर बात करने की कोशिश की तो यह लगातार बिजी जाता रहा। कई बार हमने इस नंबर पर कॉल लगाया, लेकिन बात नहीं हो सकी। हम आपको वो मैसेज भी बता रहे हैं, जो लोगों के मोबाइल फोन पर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


"SBI-Dear cardholder your credit/debit card has been temporary blocked for card printed details verification reason contacts us-8826795711"

एसबीआई ने बताया फर्जी
इस संबंध में हमने एसबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी से बात करके जब उनसे इस तरह के मैसेज के बारे में जानकारी करनी चाही तो उन्होने भी इसे फर्जी करार दिया। बैंक की तरफ से भी कहा गया है कि इस तरह के किसी भी मैसेज का ग्राहक जवाब न दें, वर्ना उनकी सारी डिटेल हैक हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed