फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   sbi customers be aware as bank is cautioning against fraudester

एसबीआई के हैं ग्राहक तो जरूर ध्यान दें इस ई-मेल का, बैंक कर रहा है सावधान

Mon, 22 Oct 2018 01:30 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
sbi customers be aware as bank is cautioning against fraudester

साइबर अपराध का शिकार होने से आपको बचाने के लिए देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जागरूक करना शुरू कर दिया है। बैंक की तरफ से सभी ग्राहकों को एक संदेश ई-मेल से भेजा जा रहा है। अगर यह ई-मेल आपको भी मिला है तो फिर इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। इस मेल को अगर नजरअंदाज किया गया तो फिर आप भारी नुकसान उठा सकते हैं। 

विज्ञापन


यह है संदेश

प्रिय ग़्राहक,

!!!सावधान!!! दूरभाष/ एसएमएस/ ईमेल/ सोशल मीडिया से सूचित पुरस्कार/लॉटरी /गिफ्ट /नौकरी /सस्ती वस्तु उपलब्ध कराने वाले प्रस्ताव के लालच में न आयें एवं संबंधित शुल्क /कर /  अग्रिम की राशि खाते में जमा मांगने वाले धूर्त प्रयासों से खुद भी बचें और दूसरों को भी बचाएं।
विज्ञापन


अपने खाते से संबंधित जानकारी अंजान व्यक्तियों से कदापि साझा न करें। इनका अवैध प्रयोग किया जा सकता है।

हमारे बैंक या हमारे कोई प्रतिनिधि, ग़ाह्कों के व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि एटीएम पिन/ इंटरनेट पासवर्ड, वन टाइम पासवर्ड/ सीवीवी संख्या के लिए कभी भी ई-मेल / एसएमएस दूरभाष का प्रयोग नहीं करते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप इस तरह के लुभावने प्रस्ताव / घटना की सूचना नजदीकी बैंक शाखा एवं पुलिस अधिकरी के पास अविलम्ब दे। 


इसलिए जारी किया संदेश

एसबीआई ने यह संदेश इसलिए जारी किया है, क्योंकि साइबर फ्रॉड कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। साइबर अपराधी एसबीआई का कर्मचारी बनकर अभी भी लोगों के साथ धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। 


कार्ड ब्लॉक करने की देते हैं धमकी

फोन के जरिए कार्ड अपडेट करने के बहाने लोगों से उनका कार्ड नंबर, सीवीवी और एटीएम पिन की जानकारी मांगी जाती है। जब कोई ग्राहक नंबर नहीं देता है तो फिर उसका कार्ड ब्लॉक करने की धमकी भी दी जाती है। धमकी देने के बाद कई ग्राहक डर जाते हैं और अपनी सभी जानकारी दे देते हैं। इसके बाद उनका खाता खाली हो जाता है। इस तरह के करोड़ों मामले पुलिस और बैंक के पास आते हैं, लेकिन हल नहीं निकलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed