{"_id":"5aa8acf74f1c1b68248b50b1","slug":"sbi-closes-more-than-41-lakhs-accounts-due-to-not-maintaining-minimum-balance","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरी खबर: एसबीआई ने न्यूनतम बैलेंस न रखने पर बंद किए 41.2 लाख खाते, RTI से दी जानकारी","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
बुरी खबर: एसबीआई ने न्यूनतम बैलेंस न रखने पर बंद किए 41.2 लाख खाते, RTI से दी जानकारी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
sbi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने खातों में न्यूनतम बैलेंस न रखने पर चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी की अवधि में लगभग 41.16 लाख बचत खातों को बंद कर दिया है। सूचना का अधिकार के तहत एक सवाल के जवाब में यह खुलासा हुआ है।
एसबीआई ने पांच वर्षों के बाद एक बार फिर न्यूनतम बैलेंस रखने में नाकाम रहने पर जुर्माना लगाने की प्रणाली लागू की थी। बाद में अक्तूबर माह में बैंक ने शुल्क में थोड़ा-बहुत संशोधन किया था।
मध्य प्रदेश के नीमच के चंद्रशेखर गौड़ द्वारा आरटीआई के तहत किए गए सवाल के जवाब में यह जानकारी सामने आई कि खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने में नाकाम रहने की वजह से बैंक ने एक अप्रैल, 2017 से 31 जनवरी, 2018 के बीच 41.16 लाख खातों को बंद कर दिया। बैंक ने यह जवाब 28 फरवरी को दिया था।
विज्ञापन
एसबीआई ने न्यूनतम बैंलेस रखने में नाकाम रहने पर लगने वाले जुर्माने की राशि में मंगलवार को भारी कटौती का ऐलान किया। आरटीआई के माध्यम से सवाल किया गया था कि खाते में न्यूनतम बैलेंस न रखने पर एक अप्रैल, 2017 के बाद कितने खाते बंद किए जा चुके हैं।