फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   sbi chief rajnish kumar has only god hope to save bank from financial crisis

एसबीआई मुखिया को बैंक की बिगड़ती हालत संभालने के लिए केवल भगवान का सहारा

Sat, 03 Aug 2019 08:41 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 03 Aug 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
sbi chief rajnish kumar has only god hope to save bank from financial crisis

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार के पास इसकी वित्तीय हालत को सुधारने के लिए केवल भगवान का सहारा ही बचा है। उनका मानना है कि बैंक की वित्तीय हालत सुधारने में केवल ईश्वर ही उनकी मदद कर सकता है। 

विज्ञापन

इसलिए कही यह बात

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बैंक को हाल ही में उम्मीद से काफी कम मुनाफा हुआ था। फिलहाल बैंक के तीन बड़े एनपीए खातों का मामला दिवालिया अदालत (एनसीएलटी) में चल रहा है। वहां से बैंक को करीब 16 हजार करोड़ रुपये प्राप्त होने की उम्मीद है। कुमार कहते हैं, 'हर सुबह, मैं आसमान की तरफ देखता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि एनसीएलटी में गए तीनों बड़े खातों का जल्द से जल्द निपटारा हो जाए। इससे हमें 16,000 करोड़ रुपये से अधिक रकम मिलेगी।' 

विज्ञापन

एनसीएलटी में चल रहे तीन बड़े मुकदमे

एस्सार स्टील, भूषण पावर एंड स्टील तथा आलोक इंडस्ट्रीज के मामले एनसीएलटी में हैं, जिनके बैड लोन के लिए एसबीआई को 100 फीसदी प्रोविजनिंग करनी पड़ी है। दिवाला एवं दिवालिया संहिता के तहत आए मामलों पर फैसला राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) लेता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

4,106 करोड़ के मुनाफे की थी उम्मीद 

बैंक को 4,106 करोड़ रुपये का मुनाफा होने की उम्मीद थी, लेकिन ट्रेजरी और रिटेल सेगमेंट के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद कॉर्पोरेट को दिया गया ऋण डूबने की वजह से उसका मुनाफा उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। भारतीय स्टेट बैंक को वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2,312.02 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक को 4,875.85 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। बैंक की आय बढ़ने और फंसे कर्ज की राशि में कमी आने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

आय में इजाफा, एनपीए घटा

बैंक की आय बढ़कर 70,653.23 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक की एकल आय 65,492.67 करोड़ रुपये रही थी। बैंक की गैर-निष्पादित राशि (एनपीए) उसके कुल कर्ज के मुकाबले घटकर 7.53 फीसदी रह गई है। साल दर साल के आधार पर पिछले साल जून में यह 10.69 फीसदी पर रहा था।

इसी प्रकार जून में समाप्त तिमाही के दौरान शुद्ध एनपीए कम होकर 3.07 फीसदी रह गया जो कि एक साल पहले इसी अवधि के दौरान 5.29 फीसदी रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed