फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI Changes Rules to withdraw money more than 10000 from ATM from 18 september 2020

जरूरी खबर: 18 सितंबर से बदल जाएगा SBI ATM से पैसे निकालने का नियम

Wed, 16 Sep 2020 12:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 16 Sep 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
SBI Changes Rules to withdraw money more than 10000 from ATM from 18 september 2020
एटीएम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

कोरोना काल में बैंक फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कड़े नियमों के बावजूद बैंकों में धोखाधड़ी हो ही जाती है। जालसाज आम लोगों को लूटने का कोई न कोई तरीका ढूंढ लेते हैं। बढ़ते फ्रॉड को ध्यान में रखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को राहत दी है। एसबीआई ने सुरक्षित बैंकिंग उपलब्ध कराने के लिए नई एटीएम सर्विस शुरू की है।

विज्ञापन


एसबीआई ने वन टाइम पासवर्ड (OTP) आधारित एटीएम कैश विड्रॉल सुविधा को 24 घंटे लागू करने का फैसला किया है। 18 सितंबर से यह नियम देशभर में लागू हो रहा है। मौजूदा समय में यह सुविधा रात में आठ बजे से सुबह आठ बजे तक उपलब्ध है। बैंक में ग्राहक की ओर से दिए गए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसके जरिए पैसों की निकासी होगी। 
विज्ञापन


यानी 18 सितंबर से एसबीआई के एटीएम से 10,000 रुपये या इससे ज्यादा राशि निकालने पर दिन में भी ओटीपी की जरूरत होगी। एक जनवरी 2020 से एसबीआई ने एटीएम से निकासी के लिए ओटीपी जरूरी किया था। एसबीआई ने कहा है कि ग्राहक बैंक में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होगी निकासी
प्रक्रिया के तहत जब आप पैसों की निकासी कर रहे होंगे, तब एटीएम की स्क्रीन पर रकम के साथ-साथ ओटीपी स्क्रीन भी दिखाई देगी। ग्राहकों को ओटीपी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। इससे धोखाधड़ी की संभावनाएं कम होंगी।


ध्यान रहे कि ओटीपी आधारित नकद निकासी की सुविधा केवल एसबीआई एटीएम में ही उपलब्ध है। अन्य बैंकों के एटीएम में यह कार्यक्षमता नेशनल फाइनेंशियल स्विच (NFS) में विकसित नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed