फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI Banking Services YONO net banking UPI to be down for some hours today

एसबीआई: बैंक ने ग्राहकों को किया अलर्ट, कुछ घंटों के लिए आज और कल बंद रहेंगी ये सेवाएं, जल्द निपटाएं काम

Fri, 16 Jul 2021 11:58 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 16 Jul 2021 11:58 AM IST
सार

एसबीआई 16 जुलाई 2021 को रात 10.45 बजे से देर रात एक बजकर 15 मिनट (17 जुलाई 2021) तक मेंटेनेंस का काम करेगा। इस दौरान ग्राहक यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, योनो और योनो लइट की सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

विज्ञापन
SBI Banking Services YONO net banking UPI to be down for some hours today
एसबीआई - फोटो : ट्विटर @TheOfficialSBI

विस्तार

अगर आपको डिजिटल तरीके से बैंक का कोई भी काम निपटाना है और आपका खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज रात 150 मिनट के लिए बैंक की कई सेवाएं बाधित रहेंगी। ऐसे में आपके काम अटक सकते हैं। इसलिए ग्राहक अपने सभी जरूरी काम जल्द निपटा लें। इस संदर्भ में बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन


एसबीआई ने ट्वीट कर दी जानकारी
एसबीआई ग्राहक दो घंटों के लिए इंटरनेट बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), योनो और योनो लइट की सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। ऐसा मेंटेनेंस के काम के कारण किया जा रहा है। एसबीआई ने ट्वीट में बताया कि बैंक 16 जुलाई 2021 को रात 10.45 बजे से देर रात एक बजकर 15 मिनट (17 जुलाई 2021) तक मेंटेनेंस का काम करेगा। यानी आप 150 मिनट के लिए इन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


SBI ने कहा कि हम अपने ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे साथ रहें क्योंकि हम बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते रहते हैं। इससे पहले 16 जून और 13 जून को भी एसबीआई की कई सेवाएं प्रभावित हुई थी। मई महीने में भी रखरखाव से जुड़े कार्यों की वजह से एसबीआई का योनो, योनो लाइट, इंटरनेट बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस समेत डिजिटल बैंकिंग मंच प्रभावित हुआ था।



देश में एसबीआई की 22,000 से अधिक शाखाएं
मालूम हो कि देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की 22,000 से अधिक शाखाएं हैं और 57,889 एटीएम है। 31 दिसंबर, 2020 की स्थिति के अनुसार इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या क्रमश: 8.5 करोड़ और 1.9 करोड़ है। वहीं बैंक के यूपीआई का उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या 13.5 करोड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed