फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   sbi and hdfc bank service close tonight SBI YONO UPI and other digital services to be affected On May 7

SBI और HDFC बैंक: सावधान: अभी निपटा लें बैंक के काम, आज रात बंद रहेंगी SBI और HDFC की ये सेवाएं

Fri, 07 May 2021 12:35 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 07 May 2021 12:35 PM IST
सार

आज रात देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और निजी बैंक एचडीएफसी बैंक की कई सेवाएं बाधित रहेंगी। इस संदर्भ में बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
sbi and hdfc bank service close tonight SBI YONO UPI and other digital services to be affected On May 7
SBI और HDFC बैंक - फोटो : pixabay

विस्तार

अगर आपको डिजिटल तरीके से बैंक का कोई भी काम निपटाना है तो उसे आज दिन में ही पूरा कर लीजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आज रात देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और निजी बैंक एचडीएफसी बैंक की कई सेवाएं बाधित रहेंगी। इस संदर्भ में बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है। ग्राहक  इंटरनेट बैंकिंग और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) जैसी सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। ऐसा मेंटेनेंस के काम के कारण किया जा रहा है। पिछले महीने भी रखरखाव से जुड़े कार्यों की वजह से एसबीआई का योनो, योनो लाइट, इंटरनेट बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) समेत डिजिटल बैंकिंग मंच प्रभावित हुआ था।

विज्ञापन


एसबीआई ने ट्वीट कर दी जानकारी
एसबीआई ने एक ट्वीट में बताया कि, 'हम रखरखाव संबंधी कार्य सात मई 2021 को रात 10.15 से आठ मई 2021 को देर रात 1.45 तक करेंगे। इस दौरान आईएनबी, योनो, योनो लाइट, यूपीआई सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। हमें ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है और आपसे सहयोग का आग्रह है।'
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक का अलर्ट
एचडीएफसी ने भी अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है। बैंक ने बताया कि उसकी नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार रात बाधित रहेंगी। ई-मेल के जरिए भेजे गए संदेश में बैंक ने कहा कि, 'कुछ निर्धारित मेंटेनेंस गतिविधियों की वजह से आठ मई को सुबह दो बजे से सुबह पांच बजे तक नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन




देश में एसबीआई की 22,000 से अधिक शाखाएं
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की 22,000 से अधिक शाखाएं हैं और 57,889 एटीएम है। 31 दिसंबर, 2020 की स्थिति के अनुसार इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या क्रमश: 8.5 करोड़ और 1.9 करोड़ है। वहीं बैंक के यूपीआई का उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या 13.5 करोड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed