फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI and andhra bank cut base rate

बैंक लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी, कम हुई EMI

Wed, 30 Sep 2015 04:27 AM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 04:27 AM IST
विज्ञापन
SBI and andhra bank cut base rate

रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में कटौती के कुछ ही मिनट बाद सार्वजनिक क्षेत्र के आंध्र बैंक ने अपने बेस रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की घोषणा की।

विज्ञापन


इसके बाद देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने भी बेसे रेट में 0.40 फीसदी की कटौती की घोषणा कर दी। कुछ और बैंक भी दरों में कटौती की कतार में हैं, जिनकी तरफ से आगामी कुछ दिनों में घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन


मंगलवार को रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक नीति की घोषणा के कुछ ही मिनट बाद आंध्र बैंक ने बेस रेट में चौथाई फीसदी कटौती कर दी। अब इसका बेस रेट घट कर 9.75 फीसदी रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्टेट बैंक की तरफ से भी बेस रेट घटाने का बयान आ गया। स्टेट बैंक में अभी 9.7 फीसदी का बेस रेट है जिसे 0.40 फीसदी घटा कर 9.3 फीसदी करने की घोषणा हो चुकी है।

यह फैसला आगामी 5 अक्टूबर से लागू होगा। इस समय स्टेट बैंक महिलाओं को बेस रेट पर ही होम लोन देता है जबकि अन्य को 9.75 फीसदी पर। पांच अक्तूबर 2015 के बाद एसबीआई में महिलाओं को 9.3 फीसदी जबकि अन्य को 9.35 फीसदी वार्षिक ब्याज पर लोन मिलेगा।

अन्य बैंक भी पीछे-पीछे
रिजर्व बैंक की घोषणा केबाद लगभग सभी बैंक अपने बेस रेट की समीक्षा में जुट गए हैं। पंजाब नेशनल बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके यहां असेट लायबिलिटी प्रबंधन विभाग के लोग आकलन में जुट गए हैं। उम्मीद है कि शीघ्र ही नया बेस रेट घोषित कर दिया जाएगा।

सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक कारपोरेशन बैंक के प्रमुख एसआर बंसल ने अमर उजाला को मुंबई से फोन पर बताया कि वह शीघ्र ही बैंक के मुख्यालय लौटेंगे। उसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों के बाद नई दरों की घोषणा हो जाएगी। पंजाब एंड सिंध बैंक के आधिकारिक सूत्रों का कहना है अभी उनके सीएमडी मुंबई गए हैं। वहां से लौटने के बाद इस पर निर्णय होगा।

निजी क्षेत्र के बैंक भी पीछे नहीं
आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर ने रिजर्व बैंक के फैसले के बाद कहा है कि आईसीआईसीआई भी जल्द ही ब्याज दर घटाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मंगलवार की कटौती के एक बड़े हिस्से का लाभ ग्राहकों को मिलेगा।

एचडीएफसी बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूं तो उसने कुछ दिन पहले ही बेस रेट में 0.10 फीसदी की कटौती की है लेकिन रिजर्व बैंक की नई घोषणा पर शीघ्र ही कुछ फैसला लिया जाएगा।





रिजर्व बैंक ने की रेपो रेट में कटौती

SBI and andhra bank cut base rate

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट की दरों में कटौती करते हुए 50 बेसिस प्वाइंट की कमी की है। साथ ही रिवर्स रेपो रेट में भी कटौती की गई है। बदलाव के बाद रेपो रेट 6.75 फीसदी हो गया है। वहीं रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी हो गया है।

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही वित्त मंत्री अरूण जेटली और नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए थे।

इस कटौती के बाद आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन ने बताया कि दुनियाभर में बाजार की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मांग बढ़ाने के लिए ये कदम उठाया गया है।

फिलहाल आरबीआई के इस कदम के बाद अब ये तय है कि लोन लेने वालों को इसका फायदा मिलेगा। बैंकों पर ब्याज दर घटाने का दबाव बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed