फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI allocated Rs 71 crores initiative to help India combat second wave of Coronavirus

#LadengeCoronaSe: कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए SBI ने आवंटित किए 71 करोड़ रुपये

Mon, 03 May 2021 02:10 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 03 May 2021 02:10 PM IST
सार

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भारत को कोविड-19 की दूसरी लहर से निपटने में मदद करने के लिए 71 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

विज्ञापन
SBI allocated Rs 71 crores initiative to help India combat second wave of Coronavirus
SBI - फोटो : twitter: @TheOfficialSBI

विस्तार

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भारत को कोविड-19 की दूसरी लहर से निपटने में मदद करने के लिए 71 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। बैंक ने 1000 बेड वाला अस्पताल बनाने के लिए 30 करोड़ रुपये समर्पित किए हैं। खराब स्थिति वाले राज्यों में 250 बेड आईसीयू की सुविधा के साथ और 1000 आइसोलेशन सुविधाओं वाले बेड के लिए आवंटन किया है। ये सुविधाएं संबंधित शहरों के सरकारी अस्पतालों और नगर निगमों के सहयोग से स्थापित की जाएंगी।

विज्ञापन


देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। पिछले हफ्ते से लगातार प्रतिदिन साढ़े तीन से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। कोरोना मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है। देश की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। इस स्थिति से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। मालूम हो कि महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच देश में ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है। कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन संजीवनी का काम रही है, लेकिन देश में ऑक्सीजन के संकट से मरीजों की जान पर आफत मंडराने लगी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उपकरणों के लिए 10 करोड़ रुपये का योगदान
एसबीआई अस्थायी अस्पताल स्थापित करने के लिए विभिन्न नामित अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है। बैंक सरकार को जीनोम-अनुक्रमण उपकरण या प्रयोगशाला और वैक्सीन अनुसंधान उपकरण के लिए 10 करोड़ रुपये का योगदान भी देगा।

सरकार के प्रयासों में शामिल होने के लिए प्रतिबद्ध- चेयरमैन 
इस संदर्भ में बैंक के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने कहा कि, 'हम दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई में समाज के लिए योगदान देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम भारत के नागरिकों के लिए धन, संसाधनों और योगदान को पहुंचाने और वायरस से लड़ने में सरकार के प्रयासों में शामिल होने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे जरूरतमंद लोगों को किसी भी रूप में अपना समर्थन दें और देश को कोविड-19 मुक्त बनाने में योगदान दें।'

इसके अतिरिक्त, एसबीआई ने अपने सभी 17 स्थानीय प्रमुख कार्यालयों को 21 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिसमें नागरिकों की तत्काल चिकित्सा जरूरतों को पूरा करना शामिल है। इसमें जीवन रक्षक स्वास्थ्य संबंधी उपकरण खरीदना और अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाना शामिल है। बैंक पीपीई किट, मास्क, राशन कार्ड और भोजन देना जारी रखेगा। 


पिछले साल किया था इतना योगदान
पिछले साल, एसबीआई ने भारत में कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ने के लिए अपने वार्षिक लाभ का 0.25 फीसदी और पीएम केयर्स फंड में 108 करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया था। इसके अलावा, एसबीआई ने सरकार के टीकाकरण अभियान का समर्थन करने की दिशा में 11 करोड़ रुपये भी दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed