{"_id":"5ad04fb04f1c1b523e8b4f3b","slug":"rupees-20-crore-bitcoin-currency-stolen-from-delhi-based-exchange","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटक्वाइन एक्सचेंज से चोरी हो गई 20 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
बिटक्वाइन एक्सचेंज से चोरी हो गई 20 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी, पुलिस ने दर्ज किया केस
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
bitcoin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार और आरबीआई देश भर में क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन पर रोक लगा चुकी है। लेकिन दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। राजधानी में स्थित एक बिटक्वाइन एक्सचेंज से 20 करोड़ रुपये के करीब 438 सिक्के चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन
साइबर सेल में दर्ज किया मुकदमा
क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज क्वाइनसिक्योर ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में कंपनी के सीएसओ अमिताभ सक्सेना के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने सरकार से उसका पासपोर्ट रद्द करने की मांग भी की है। कंपनी को शक है कि वो देश छोड़कर कभी भी भाग सकता है। पुलिस ने आईपीसी और आईटी एक्ट के सेक्शन 66 में एफआईआर लिखी है।
विज्ञापन
देश भर में दो लाख से अधिक यूजर्स
एक्सचेंज के फिलहाल पूरे देश में दो लाख से अधिक यूजर्स हैं। कंपनी को अपनी तहकीकात में पता चला कि जीतने भी बिटक्वाइन उसने ऑफलाइन स्टोर किए थे, वो सभी गायब हो गए। बाद में पता चला कि इन बिटक्वाइन के ऑफलाइन पासवर्ड को ऑनलाइन लीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
कंपनी ने हैकर्स का पता करने की कोशिश की, तो फिर सारे डाटा लॉग डिलीट कर दिए गए, जिससे यह बिटक्वाइन कहां पर ट्रांसफर किए गए हैं, इसके बारे में भी जानकारी नहीं मिल पाई। कंपनी ने अपनी वेबसाइट को इसके बाद से बंद कर दिया है।
वेबसाइट पर दी जानकारी
गुरुवार रात को कंपनी ने अपने सभी यूजर्स को इस चोरी की जानकारी वेबसाइट पर मैसेज के जरिए दे दी है। कंपनी के फाउंडर और सीईओ मोहित कालरा ने कहा है कि उन्हें किसी भीतरी व्यक्ति पर चोरी करने की आशंका है।
यूजर्स को अपनी जेब से करेंगे भरपाई
कालरा ने कहा है कि अगर बिटक्वाइन वापस नहीं मिले तो फिर वो अपनी जेब से ग्राहकों को नुकसान की भरपाई करेंगे। पुलिस ने भी कंपनी के सभी प्रमुख अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है।