फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   reserve bank of india employees will work from home to stop spreading of corona virus

कोरोनावायरस: अब RBI के कर्मचारी भी करेंगे घर से काम, Axis Bank ने दी ब्रांच से दूर रहने की सलाह

Thu, 19 Mar 2020 10:14 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 19 Mar 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
reserve bank of india employees will work from home to stop spreading of corona virus
RBI

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए अपने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। वायरस का संक्रमण न फैले इसके लिए RBI ने अपने अलग-अलग केंद्रों पर काम करने वाले कर्मचारियों में से ज्यादातर को घर से काम (Work From Home) करने की अनुमति दे दी है। हालांकि, इस दौरान केंद्रीय बैंक ने यह भी सुनिश्चित किया है कि घर से काम करने को लेकर किसी भी तरह की कामकाज में रुकावट न आए।  

विज्ञापन


एक्सिस बैंक ने ग्राहकों को दी हिदायत

आरबीआई के फैसले से अलग निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने भी कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अपने ग्राहकों को हिदायत जारी की है। बैंक ने ग्राहकों से ब्रांच (शाखाओं) में आने से बचने को कहना है। Axis Bank ने अपने ग्राहकों को बैंक सेवाओं के लिये इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करने को कहा है।
विज्ञापन


जरूरी है घर से काम करना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए आरबीआई ने अपने कामकाज का फिर से निर्धारण किया है। इस दौरान RBI ने काम को जारी रखते हुए लोगों की सामाजिक दूरी बनाये रखने की जरूरत को भी समझा है। इसके तहत ज्यादातर कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी गयी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों पर मौजूद रहेंगे कर्मचारी

आरबीआई के कर्मचारी जिन विभागों में मौजूद रहेंगे उसमें, करेंसी काउंटर, आरटीजीएस विभाग और सरकारी लेनदेन इकाई शामिल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करेंसी काउंटर में नोटों की अदला-बदली की जाती है। 


अधिकारी रहेंगे मौजूद

आरबीआई के कर्मचारी भले ही घर से काम करेंगे लेकिन RBI गवर्नर शक्तिकांत दास, सभी चार डिप्टी गवर्नर और कार्यकारी निदेशकों के साथ संचार विभाग में काम करने वाले कर्मचारी दफ्तर आएंगे। 

कोरोनावायरस का कहर

कोरोनावायर से अब तक भारत में 169 लोग प्रभावित हो चुके हैं। वहीं, अब तक इस वायरस से चार लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed