{"_id":"61c1257e81826851c650a041","slug":"rbi-will-withdraw-2-lakh-crore-from-banks-amid-inflation-will-get-3-8-3-9-percent-interest","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई : महंगाई के बीच बैंकों से दो लाख करोड़ वापस लेगा, मिलेगा 3.8-3.9 फीसदी ब्याज, अतिरिक्त पूंजी घटाने में होगी मदद","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
आरबीआई : महंगाई के बीच बैंकों से दो लाख करोड़ वापस लेगा, मिलेगा 3.8-3.9 फीसदी ब्याज, अतिरिक्त पूंजी घटाने में होगी मदद
Tue, 21 Dec 2021 06:23 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 21 Dec 2021 06:23 AM IST
सार
केंद्रीय रिजर्व बैंक कल बुधवार को अपनी लिक्विडिटी एजस्ट सुविधा के तहत दो लाख करोड़ रुपये के तीन दिवसीय वैरिएबल रेट रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) नीलामी करेगा। बढ़ रही महंगाई के बीच आरबीआई आर्थिक सुधार को समर्थन देने के लिए बैंकों से दो लाख करोड़ वापस लेगा।
विज्ञापन
आरबीआई
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बढ़ रही महंगाई के बीच आरबीआई आर्थिक सुधार को समर्थन देने के लिए बैंकों से दो लाख करोड़ वापस लेगा। इससे बैंकों को अपने पास जमा अतिरिक्त नकदी कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय रिजर्व बैंक कल बुधवार को अपनी लिक्विडिटी एजस्ट सुविधा के तहत दो लाख करोड़ रुपये के तीन दिवसीय वैरिएबल रेट रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) नीलामी करेगा। इसमें बैंक अतिरिक्त पूंजी आरबीआई को उधार देते हैं। इस पर उन्हें 3.8-3.9% ब्याज मिलता है। यह पहली बार है, जब तीन दिवसीय वीआरआरआर नीलामी हो रही है। सामान्य तौर पर रिवर्स रेपो नीलामी 7 दिन, 14 दिन या 28 दिन के लिए होती है।
विज्ञापन
इसलिए जरूरत
वीआरआरआर नीलामी वह सुविधा है, जिसमें बैंक अपनी अतिरिक्त पूंजी आरबीआई को उधार देते हैं। इसमें बैंकों के पास ब्याजा कमाने का मौका रहता है। आमतौर पर महंगाई जब बढ़ जाती है, तब केंद्रीय बैंक रिवर्स रेपो दर बढ़ाकर बैंकों को अपने पास नकदी जमा करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इससे बाजार में मौजूद अतिरिक्त पूंजी को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इस समय बाजार में करीब 9 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी है।
विज्ञापन