फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI will withdraw 2 lakh crore from banks amid inflation, will get 3.8-3.9 percent interest

आरबीआई : महंगाई के बीच बैंकों से दो लाख करोड़ वापस लेगा, मिलेगा 3.8-3.9 फीसदी ब्याज, अतिरिक्त पूंजी घटाने में होगी मदद

Tue, 21 Dec 2021 06:23 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 21 Dec 2021 06:23 AM IST
सार

केंद्रीय रिजर्व बैंक कल बुधवार को अपनी लिक्विडिटी एजस्ट सुविधा के तहत दो लाख करोड़ रुपये के तीन दिवसीय वैरिएबल रेट रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) नीलामी करेगा। बढ़ रही महंगाई के बीच आरबीआई आर्थिक सुधार को समर्थन देने के लिए बैंकों से दो लाख करोड़ वापस लेगा।

विज्ञापन
RBI will withdraw 2 lakh crore from banks amid inflation, will get 3.8-3.9 percent interest
आरबीआई - फोटो : pixabay

विस्तार

बढ़ रही महंगाई के बीच आरबीआई आर्थिक सुधार को समर्थन देने के लिए बैंकों से दो लाख करोड़ वापस लेगा। इससे बैंकों को अपने पास जमा अतिरिक्त नकदी कम करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


केंद्रीय रिजर्व बैंक कल बुधवार को अपनी लिक्विडिटी एजस्ट सुविधा के तहत दो लाख करोड़ रुपये के तीन दिवसीय वैरिएबल रेट रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) नीलामी करेगा। इसमें बैंक अतिरिक्त पूंजी आरबीआई को उधार देते हैं। इस पर उन्हें 3.8-3.9% ब्याज मिलता है। यह पहली बार है, जब तीन दिवसीय वीआरआरआर नीलामी हो रही है। सामान्य तौर पर रिवर्स रेपो नीलामी 7 दिन, 14 दिन या 28 दिन के लिए होती है। 
विज्ञापन


इसलिए जरूरत
वीआरआरआर नीलामी वह सुविधा है, जिसमें बैंक अपनी अतिरिक्त पूंजी आरबीआई को उधार देते हैं। इसमें बैंकों के पास ब्याजा कमाने का मौका रहता है। आमतौर पर महंगाई जब बढ़ जाती है, तब केंद्रीय बैंक रिवर्स रेपो दर बढ़ाकर बैंकों को अपने पास नकदी जमा करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इससे बाजार में मौजूद अतिरिक्त पूंजी को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इस समय बाजार में करीब 9 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed