फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI to make NEFT available 24 hours to boost digital payments

RBI का बैंक ग्राहकों को तोहफा, दिसंबर से 24 घंटे मिलेगी NEFT सुविधा

Wed, 07 Aug 2019 02:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 07 Aug 2019 02:52 PM IST
सार

  • दिसंबर से एनईएफटी सिस्टम 24 घंटे उपलब्ध रहेगा
  • आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति में मिला बैंक ग्राहकों को तोहफा
  • लगातार चौथी बार रेपो रेट में भी की कटौती 

विज्ञापन
RBI to make NEFT available 24 hours to boost digital payments

विस्तार

बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आम लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ( MPC ) की समीक्षा बैठक में लगातार चौथी बार रेपो रेट में कटौती की गई है। इसके अतिरिक्त आरबीआई ने नेशनल इलेक्ट्रिक फंड ट्रांसफर ( NEFT ) से जुड़े कुछ एलान भी किए हैं, जिनका आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। 

विज्ञापन

24 घंटे कर पाएंगे NEFT के जरिये लेन-देन

ग्राहक को दिसंबर से 24 घंटे एनईएफटी के जरिये लेन-देन की सुविधा मिलेगी। मौजूदा समय में ग्राहक इस सेवा का लाभ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर हर वर्किंग डे पर उठा सकते हैं। यह सुबह आठ बजे से लेकर शाम सात बजे तक उपलब्ध रहती है। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि, 'दिसंबर से एनईएफटी सिस्टम 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। इसके जरिए रीटेल पेमेंट सिस्टम में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक जुलाई से मुफ्त हुई थी NEFT सुविधा

छह जून को हुई आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक में आरबीआई ने आम जनता को बड़ा तोहफा देते हुए रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) और नेशनल इलेक्ट्रिक फंड ट्रांसफर के जरिये होने वाला लेन-देन निशुल्क कर दिया था। यह नियम एक जुलाई से लागू हो चुका था।


यह भी पढ़ें: खुशखबरी: RBI ने की रेपो रेट में कटौती, लोन लेना होगा सस्ता

क्या है NEFT

NEFT का मतलब है नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर। इंटरनेट के जरिये दो लाख रुपये तक के लेन-देन के लिए एनईएफटी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके जरिये किसी भी शाखा के किसी भी बैंक खाते से किसी भी शाखा के बैंक खाते को पैसा भेजा जा सकता है।



बस इकलौती शर्त ये है कि भेजने वाले और पैसा पाने वाले, दोनों के पास इंटरनेट बैंकिंग सेवा का होना जरूरी है। अगर दोनों खाते एक ही बैंक के हैं तो सामान्य स्थिति में कुछ सेकेंड्स के अंदर पैसा ट्रांसफर हो सकता है।

दरअसल आरबीआई अब तक आरटीजीएस और एनईएफटी लेन-देन पर एक लेवी बैंकों से लिया करता था और बदले में बैंक अपने ग्राहकों से यह पैसा वसूलते थे। अब यह लेवी की व्यवस्था हटा ली गई है।

यह भी पढ़ें: नौ अगस्त तक सरकार दे रही है सस्ते में सोना खरीदने का मौका, यहां जानें पूरी योजना    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed