फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   rbi to give interim dividend worth 40 thousand crore to government

40 हजार करोड़ का लाभांश सरकार को देगी आरबीआई, नहीं होगी नकदी की किल्लत

Mon, 07 Jan 2019 03:56 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 07 Jan 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
rbi to give interim dividend worth 40 thousand crore to government

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही केंद्र सरकार को 40 हजार करोड़ रुपये लाभांश के तौर पर देने जा रही है। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि बाजार में नकदी की किल्लत किसी भी हालत में नहीं हो पाएगी।  

विज्ञापन

सरकार देने जा रही है 40 हजार करोड़ का लाभांश

हालांकि रिजर्व बैंक जल्द ही सरकार को 40 हजार करोड़ का लाभांश के तौर पर देने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक यह लाभांश मार्च तक सरकार को मिलेगा। इस लाभांश के मिलने के बाद सरकार को अपना चालू खाता घाटा कम करने की मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


कर्ज देने के लिए बैंकों की नकद धन की आवश्यकताओं को फिलहाल पूरा किया जा चुका है और यदि अर्थव्यवस्था में तरलता की दिक्कत हुई तो केंद्रीय बैंक आवश्यक और कदम उठाएगा। गवर्नर दास ने राजधानी में सोमवार को छोटे एवं मझोले उपक्रमों के संघों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है, "एनपीए का कोई लक्ष्य हमें नहीं दिया गया है। बहुत-से मुद्दे हैं, जिन पर सरकार और आरबीआई चर्चा करते हैं, लेकिन उन सभी मुद्दों में अंतिम निर्णय आरबीआई का होता है, जो उसके अधिकार क्षेत्र में आते हैं।  मंगलवार को मुंबई में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के साथ उनकी स्थिति पर बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैंकों को एमएसएमई क्षेत्र के वसूली में अटके ऋणों के पुनर्गठन के व्यक्तिगत प्रस्तावों पर गौर करते समय संबंधित इकाई के कारोबार की मजबूती को ध्यान में रखने को कहा गया है। 


दास ने तरलता पर कहा, ‘हम लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं। हमारा मानना है कि कुल मिला कर तरलता (धन) की जरूरतें पूरी हो रही है।’ उन्होंने कहा कि यदि तरलता की दिक्कतें हुई तो रिजर्व बैंक कदम उठाएगा। 

भाषा से इनपुट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed