{"_id":"611e20368ebc3e79c749e798","slug":"rbi-to-buy-25000-crore-government-bond-under-g-sec-acquisition-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI Bond: जी-सैप 2.0 के तहत 26 अगस्त को केंद्रीय बैंक करेगा 25 हजार करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
RBI Bond: जी-सैप 2.0 के तहत 26 अगस्त को केंद्रीय बैंक करेगा 25 हजार करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद
Thu, 19 Aug 2021 02:41 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 19 Aug 2021 02:41 PM IST
सार
आरबीआई जी-सैप 2.0 के तहत 26 अगस्त 2021 को 25000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद खुले बाजार के जरिए परिचालित करेगा।
विज्ञापन
RBI government securities purchase
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सरकारी प्रतिभूतियों के अधिग्रहण कार्यक्रम (जी-सैप 2.0) के तहत 25,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खुले बाजार में खरीद की घोषणा की है। यह खरीद परिचालन 26 अगस्त 2021 को होगा। इस पहल का मकसद बांड प्रतिफल को स्थिर और व्यवस्थित रखना है।
विज्ञापन
पहले 12 अगस्त को हुई थी नीलामी
केंद्रीय बैंक ने इसी महीने सरकारी प्रतिभूति अधिग्रहण कार्यक्रम (जी-सैप 2.0) के तहत 25,000-25,000 करोड़ रुपये की दो नीलामी का प्रस्ताव किया था। दूसरे चरण के सरकारी प्रतिभूति अधिग्रहण कार्यक्रम के तहत 25 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की पहली खरीद 12 अगस्त को की गई थी। इस तरह इस महीने दो चरणों में कुल 50,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद होगी। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा करते हुए आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसकी घोषणा की थी।
विज्ञापन
प्रत्येक प्रतिभूतियों की खरीद की मात्रा रिजर्व बैंक निर्धारित करेगा। साथ ही सकल राशि से कम राशि की बोलियां स्वीकार करने का और कारण दिए बिना संपूर्ण या आंशिक रूप से किसी भी या सभी बोलियों का स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार रिजर्व बैंक के पास है।
विज्ञापन
ये है बोलियां प्रस्तुत करने का समय
पात्र प्रतिभागियों को 26 अगस्त 2021 को सुबह 10:00 से 11:00 बजे के बीच भारतीय रिजर्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक रूप में अपनी बोलियां प्रस्तुत करनी होगी। केवल सिस्टम विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियां स्वीकार की जाएंगी। इस तरह की भौतिक बोली रिजर्व बैंक की वेबसाइट से प्राप्त निर्धारित फॉर्म (https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewForms.aspx) में सुबह 11.00 बजे से पहले वित्तीय बाजार परिचालन विभाग (ईमेल; फोन नंबर: 022-22630982) को प्रस्तुत करना होगा। नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे और सफल प्रतिभागियों को 27 अगस्त 2021 को दोपहर 12 बजे तक अपने एसजीएल खाते में प्रतिभूतियों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी।