फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   rbi slaps penalty of 50 lakh rupees each on pnb and bank of baroda

रिजर्व बैंक ने पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा पर लगाया 50 लाख रुपये का जुर्माना

Sat, 03 Aug 2019 05:26 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 03 Aug 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
rbi slaps penalty of 50 lakh rupees each on pnb and bank of baroda

भारतीय रिजर्व बैंक ने आठ सरकारी बैंकों पर 12 करोड़ का जुर्माना लगाने के एक दिन बाद ही पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ बड़ौदा पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन

इस वजह से लगा जुर्माना

पीएनबी ने शनिवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि किंगफिशर एयरलाइंस के एक ऋण खाते में धोखाधड़ी से संबंधित जानकारी देने में देरी के कारण यह जुर्माना लगाया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी शेयर बाजार से कहा कि इसी तरह के एक मामले में रिजर्व बैंक ने उसके ऊपर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


आरबीआई) ने शुक्रवार को आठ सरकारी बैंकों पर 12 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि इन सभी बैंकों ने नियमों का पालन नहीं किया है, जिसकी वजह से यह जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चालू खातों का नहीं किया रखरखाव

आरबीआई ने चालू खातों को का सही से रखरखाव नहीं करने, दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने और बैंकों द्वारा शो कॉज नोटिस का जवाब नहीं देने पर यह जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है। 

इन बैंकों पर लगा जुर्माना

जिन बैंकों पर आरबीआई ने जुर्माना लगाया है उनमें इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉर्पोरेशन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। 

इतनी है राशि

बैंक ऑफ महाराष्ट्र और इलाहाबाद बैंक पर दो करोड़ रुपये; यूनियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा पर 1.5 करोड़ रुपये; ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और कॉर्पोरेशन बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed