फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI says that total debt personal loan share increased to 24 percent in march 2020

RBI ने बताया मार्च 2020 में कुल ऋण में कितनी बढ़ी व्यक्तिगत ऋण की हिस्सेदारी

Thu, 05 Nov 2020 01:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 05 Nov 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
RBI says that total debt personal loan share increased to 24 percent in march 2020
RBI - फोटो : पीटीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2020 में बैंकों के कुल दिए गए ऋण में व्यक्तिगत ऋण की हिस्सेदारी 24 फीसदी रही। पांच साल पहले यह हिस्सेदारी 16.6 फीसदी थी। केंद्रीय बैंक की रिपोर्ट 'देश के नियमित वाणिज्यिक बैंकों द्वारा मार्च 2020 में दिए ऋण पर साधारण सांख्यिकी रिटर्न' में यह तथ्य दिया गया है। 

विज्ञापन


इसके मुताबिक औद्योगिकी क्षेत्र को ऋण आवंटन में मार्च 2020 में कमी आई है। कुल ऋण में इसकी हिस्सेदारी घटकर 30.6 फीसदी रही जो मार्च 2015 में 41.2 फीसदी थी। वित्त वर्ष 2019-20 में सभी बैंकों की ऋण वृद्धि में नरमी रही। 
विज्ञापन


निजी क्षेत्र के बैंकों की ऋण वृद्धि अपेक्षा कृत अधिक थी। आंकड़ों के मुताबिक खुदरा ऋण में लगातार तेज वृद्धि हो रही है, इसमें घरेलू क्षेत्र के ऋण की हिस्सेदारी बढ़ी है। घरेलू क्षेत्र के ऋण में व्यक्तिगत, हिंदू अविभाजित परिवार, प्रोपराइटरी और साझेदारी फर्म और अन्य खुदरा ऋण शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च 2020 में कुल ऋण में इनकी हिस्सेदारी बढ़कर 51 फीसदी रही जो मार्च 2015 में 41.8 फीसदी थी। व्यक्तिगत ऋण श्रेणी में महिला ऋणधारकों की हिस्सेदारी 34.2 फीसदी रही जो पांच साल पहले 21.1 फीसदी थी। कुल ऋण में भी महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़कर 22 फीसदी रही जो पांच साल पहले 17.9 फीसदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed