फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI said NEFT service will not be available from some hours on 23 May 2021 to enhance the performance

अलर्ट: रात 12 बजे से 14 घंटों के लिए नहीं मिलेगी पैसों के लेनदेन से जुड़ी यह सुविधा, जल्द निपटाएं काम

Sat, 22 May 2021 10:39 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 22 May 2021 10:39 AM IST
सार

23 मई को रात 12 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक ग्राहकों को नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। 

विज्ञापन
RBI said NEFT service will not be available from some hours on 23 May 2021 to enhance the performance
NEFT - फोटो : pixabay

विस्तार

देश में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कई कदम उठाए हैं। इस बीच डिजिटल लेनदेन करने वालों के लिए आरबीआई ने एक सूचना जारी की है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि टेक्निकल अपग्रेड के चलते कुछ घंटों के लिए ग्राहकों के लिए नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। यह अपग्रेडेशन 22 मई 2021 को कारोबार बंद होने के बाद होगा। इसकी वजह से 22 मई खत्म होने के बाद रात 12 बजे से लेकर 23 मई को दोपहर दो बजे तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

विज्ञापन


एनईएफटी सर्विस का परफॉरमेंस और रिजीलिएंस को बेहतर बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इसलिए अगर आपको एनईएफटी के जरिए पैसों का लेनदेन करना है, तो देर न करें। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


निशुल्क है एनईएफटी की सुविधा
छह जून 2019 को आरबीआई ने आम जनता को बड़ा तोहफा देते हुए रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) व एनईएफटी को निशुल्क कर दिया था। आरबीआई ने देश भर में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया था। मालूम हो कि सभी बैंकों में यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है। इससे पहले एनईएफटी सुविधा सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक थी। महीने के पहले और तीसरे शनिवार को इसका वक्त सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक रहता था।

क्या है NEFT?
NEFT का मतलब है नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर। इंटरनेट के जरिए दो लाख रुपये तक के लेन-देन के लिए एनईएफटी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके जरिए किसी भी शाखा के किसी भी बैंक खाते से किसी भी शाखा के बैंक खाते को पैसा भेजा जा सकता है। बस इकलौती शर्त ये है कि भेजने वाले और पैसा पाने वाले, दोनों के पास इंटरनेट बैंकिंग सेवा का होना जरूरी है। अगर दोनों खाते एक ही बैंक के हैं तो सामान्य स्थिति में कुछ सेकेंड्स के अंदर पैसा ट्रांसफर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed