फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI's diktat for retro CRR puts banks at risk

सस्ते कर्ज का रास्ता बंद, RBI ने लगाया 100% सीआरआर

Mon, 28 Nov 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Mon, 28 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
RBI's diktat for retro CRR puts banks at risk
नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा हुए लाखों करोड़ रुपये की नकदी के बाद पैदा हुए नकदी अधिशेष के बाद सस्ते कर्ज की आस कर रहे लोगों को और इंतजार करना होगा क्योंकि बैंकिंग क्षेत्र के नियामक रिजर्व बैंक ने इस साल 16 सितंबर से 11 नवंबर के बीच जमा हुई राशि पर शत प्रतिशत नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) का प्रावधान कर दिया है। इससे कर्ज के बहुत सस्ते होने की संभावना तो घटी ही है, बैंक बड़े लोन भी मंजूर नहीं कर पाएंगे। 
विज्ञापन


अपुष्ट अनुमान के अनुसार इस फैसले से बैंकिंग तंत्र से 3.24 लाख करोड़ रुपये बाहर हो गए। रिजर्व बैंक द्वारा इस साल 16 सितंबर से 11 नवंबर के बीच जमा हुई राशि पर शत प्रतिशत नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) का प्रावधान करने से वाणिज्यिक बैंक इन पैसों से बांड नहीं खरीद सकेंगे और बैंक ग्राहकों को इन  पैसों से कर्ज भी नहीं दे सकेंगे। दरअसल, बांड बाजार की गिरावट को रोकने  के लिए सीआरआर बढ़ाया गया है। लेकिन रिजर्व बैंक के इस कदम से वाणिज्यिक बैंकों को नुकसान होगा क्योंकि सीआरआर के मद पर जमा करायी गई रकम पर ब्याज नहीं  मिलेगा। बताया जाता है कि नोटबंदी के बाद बांड बाजार के यील्ड में लगातार गिरावट बढ़ रही थी।  
विज्ञापन


बैंकों को होगा दोहरा घाटा
देखा जाए तो रिजर्व बैंक के इस कदम से बैंकों को दोहरा घाटा होगा। पहला तो, उसे सीआरआर के मद में जमा राशि पर पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा और दूसरा कि उसके पास जो जमा आई है, उस पर ब्याज भी देना होगा। इससे बैंकों के मुनाफे पर असर पड़ेगा। इसी वजह से सोमवार को बैंकों के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। अनुमान है कि रिजर्व बैंक के इस कदम से बांड बाजार में थोड़े समय के लिए ही गिरावट रहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरआर बढ़ाना जरूरी था: शक्तिकांत दास
केन्द्रीय वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने रिजर्व बैंक के इस फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि बैंकों में भारी जमा को देखते हुए अतिरिक्त सीआरआर बढ़ाना जरूरी था।


बैंकों को हुए नुकसान की हो भरपायी: अरूंधती भट्टाचार्य
रिजर्व बैंक के अतिरिक्त सीआरआर के फैसले पर एसबीआई की अध्यक्ष अरूंधती भट्टाचार्य का कहना है कि बैंकों को होने वाले नुकसान की भरपाई की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed