{"_id":"632a1113c80bf427eb69277d","slug":"rbi-removes-central-bank-of-india-from-the-prompt-corrective-action-framework-watchlist","type":"story","status":"publish","title_hn":"Central Bank of India: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को राहत, आरबीआई ने पीसीए की निगरानी सूची से हटाया","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
Central Bank of India: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को राहत, आरबीआई ने पीसीए की निगरानी सूची से हटाया
Wed, 21 Sep 2022 01:07 PM IST
निर्मल कांत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:07 PM IST
सार
आरबीआई की ओर से मंगलवार को एक बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रदर्शन की समीक्षा की गई जिसके बाद उसे पीसीए के फ्रेमवर्क से बाहर करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
Central Bank of India Recruitment
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को आरबीआई से बड़ी राहत मिली है। दरअसल आरबीआई ने उसे त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) की निगरानी सूची से हटा दिया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अब ये बंदिशें हटने के बाद बिना किसी प्रतिबंध के ऋण बांट सकेगा।
विज्ञापन
आरबीआई की ओर से मंगलवार को एक बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रदर्शन की समीक्षा की गई जिसके बाद उसे पीसीए के फ्रेमवर्क से बाहर करने का फैसला लिया गया है। बयान में कहा गया है कि निगरानी बोर्ड ने बैंक के प्रदर्शन की समीक्षा में पाया कि मार्च 2022 में समाप्त वित्त वर्ष में उसने पीसीए के मानकों का उल्लंघन नहीं किया।
विज्ञापन
बता दें कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया देश का इकलौता सरकारी बैंक है, जो पिछले पांच साल से PCA के दायरे में था। रिजर्व बैंक की ओर से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को पीसीए फ्रेमवर्क से बाहर करने के बाद इस सरकारी बैंक के शेयरों में भी जबरदस्त उछाल आया है। इससे निवेशकों की दौलत मिनटों में 2700 करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई।
विज्ञापन