फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Rbi Policies To Support Future Economy during coronavirus

कोरोना के बीच भविष्य की नीतियां अर्थव्यवस्था को समर्थन देने वाली होनी चाहिए: RBI ईडी

Sat, 18 Jul 2020 09:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 18 Jul 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Rbi Policies To Support Future Economy during coronavirus
भारतीय रिजर्व बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कार्यकारी निदेशक एम राजेश्वर राव ने कहा कि भविष्य की आर्थिक नीतियां कोविड-19 के इस दौर में अर्थव्यवस्था को समर्थन देने वाली होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि इस महामारी का प्रभाव क्या रहता है। 

विज्ञापन


एसोचैम द्वारा आयोजित वेबिनार में दिया बयान
उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक की ओर से पहली प्रतिक्रिया यह सुनिश्चित करना होगा कि बाजारों का कामकाज जारी रहे और वित्तीय क्षेत्र की ऋण शोधन क्षमता बनी रहे। राव ने उद्योग मंडल एसोचैम द्वारा आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बैंक ने कई उपायों मसलन नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में कटौती, विशेष वित्त सुविधा, दीर्घावधि रेपो परिचालन (एलटीआरओ) और लक्षित दीर्घावधि रेपो परिचालन (टीएलटीआरओ) की घोषणा की है। 
विज्ञापन


बैंकिंग प्रणाली में डाली 6.5 लाख करोड़ की तरलता 
उन्होंने कहा कि विभिन्न उपायों के जरिए रिजर्व बैंक ने महामारी के दौरान बैंकिंग प्रणाली में 6.5 लाख करोड़ रुपये की तरलता डाली है। उन्होंने कहा, 'आगे चलकर हमें यह देखना होगा कि विभिन्न क्षेत्रों की कारोबारी गतिविधियों पर इसका क्या असर हुआ। इस मुद्दे को निपटाने के बाद इसी के अनुरूप नीतियां बनानी होंगी। हमें जो स्थिति बन रही है उसे देखना होगा और उसी के अनुकूल नीतियों को संशोधित करना होगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश-दुनिया हमेशा इस महामारी की गिरफ्त में नहीं रहेंगी। निकट भविष्य में यह महामारी संयुक्त इलाज, टीके और बेहतर प्रतिरोधक क्षमता से समाप्त होगी। महामारी का प्रभाव क्या रहता है भविष्य की नीतियां उसी के इर्द-गिर्द बनाई जानी चाहिए। 


स्वास्थ्य और लोगों की सुरक्षा है पहली प्राथमिकता 
राव ने कहा कि एक बार स्वास्थ्य मुद्दे के समाधान की तात्कालिक प्राथमिकता पूरी होने के बाद दूसरा कदम मौजूदा कंपनियों का टिकना सुनिश्चित करने का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें इस दिशा में चरण-दर-चरण चलना होगा। इस समय पहली प्राथमिकता स्वास्थ्य और लोगों की सुरक्षा है। एक बार इस मोर्चे पर संतोषजनक स्थिति में पहुंचने के बाद हमें दूसरा कदम उठाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed