खुशखबरः अक्तूबर से कारोबारियों के लिए लोन लेना होगा सस्ता, RBI ने जारी किया निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले महीने से रिटेल और छोटे कारोबारियों को मिलने वाला लोन सस्ता हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बारे में सभी बैंकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यह लोन अब एक्सटर्नल बेंचमार्क से जोड़े जाएंगे। इससे ऐसे लोगों को फायदा होने की उम्मीद है।
Reserve Bank of India (RBI), today, issued a circular making it mandatory for banks to link all new floating rate personal or retail loans and floating rate loans to micro, small and medium enterprises to an external benchmark effective October 1, 2019. pic.twitter.com/CXztaUbzOe
— ANI (@ANI) September 4, 2019विज्ञापन
नए लोगों को मिलेगा फायदा
आरबीआई ने सर्कुलर जारी करते हुए कहा है कि एक अक्तूबर से सभी तरह के पर्सनल, रिटेल और छोटे कारोबारियों को एक्सटर्नल बेंचमार्क के तहत लोन दिया जाएगा। हालांकि पहले से चल रहे लोन पुराने तरीके से एमसीएलआर, बेस रेट या फिर बीपीएलआर से तब तक जुड़े रहेंगे, जब तक उनका रिपेमेंट या फिर रिन्युअल नहीं हो जाता है। बैंक कोई भी तरह का बेंचमार्क चुनने के लिए स्वतंत्र रहेंगे।
आरबीआई ने अपने बयान में कहा कि मुख्य ब्याज दर में होने वाले बदलाव का एमसीएलआर आधारित लोन की दरों में स्थानांतरण का अब तक का रिकॉर्ड संतोषजनक नहीं रहा है। इसलिए आरबीआई ने एक सकुर्लर जारी कर बैंकों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि वे एक अक्टूबर 2019 से पर्सनल या रिटेल या एमएसएमई के लिए सभी नए लोन की फ्लोटिंग ब्याज दर को एक बाहरी बेंचमार्क से जोड़ दें।