{"_id":"5f50a6af795de4203b024ca0","slug":"rbi-nod-murali-ramakrishnan-appointed-as-md-and-ceo-of-south-indian-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरली रामकृष्णन होंगे साउथ इंडियन बैंक के एमडी व सीईओ, RBI ने दी मंजूरी","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
मुरली रामकृष्णन होंगे साउथ इंडियन बैंक के एमडी व सीईओ, RBI ने दी मंजूरी
Thu, 03 Sep 2020 01:47 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
RBI
- फोटो : पीटीआई
निजी क्षेत्र के साउथ इंडियन बैंक ने गुरुवार को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुरली रामकृष्णन को बैंक का प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाए जाने के लिए अपनी मंजूरी दी है। उनकी नियुक्ति एक अक्तूबर से प्रभावी होगी।
विज्ञापन
एक जुलाई को बने थे सलाहकार
रामकृष्णन 30 मई 2020 को आईसीआईसीआई बैंक से वरिष्ठ महाप्रबंधक (रणनीतिक परियोजना समूह) के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। वे एक जुलाई 2020 को साउथ इंडियन बैंक के सलाहकार बने।
विज्ञापन
तीन साल के लिए की नियुक्ति
केरल स्थित साउथ इंडियन बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि आरबीआई ने एक अक्तूबर, 2020 से तीन साल के लिए बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में मुरली रामाकृष्णन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
इंडियन बैंक ने एमसीएलआर में की कटौती
सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने एक साल की अवधि से संबद्ध ऋण के लिए कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 फीसदी की कटौती की।
तीन सितंबर से प्रभावी होगी दर
इंडियन बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बैंक ने एक साल की अवधि से संबद्ध कर्ज के लिए एमसीएलआर 0.05 फीसदी घटाकर 7.30 फीसदी कर दिया है। नई दर तीन सितंबर 2020 से प्रभावी होगी।
रेपो आधारित ब्याज दर पेश किए जाने से पहले व्यक्तिगत, वाहन और आवास ऋण जैसे ज्यादातर उपभोक्ता कर्ज एक साल के एमसीएलआर से जुड़े थे। अब सभी नए खुदरा कर्ज (आवास, शिक्षा, वाहन), एमएसएमई को ऋण रेपो आधारित ब्याज दर से संबद्ध हैं।