फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   rbi monetary policy announcement on thursday, will get diwali gift or not

आज आएगी आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी, नहीं कम होगी आपकी EMI, ये है वजह

Wed, 04 Oct 2017 09:34 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Wed, 04 Oct 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
rbi monetary policy announcement on thursday, will get diwali gift or not
भारतीय रिजर्व बैंक
बुधवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की सेंट्रल मॉनेटरी कमेटी मौद्रिक नीति की समीक्षा करेगा जिसमें रेपो रेट में कमी करने का ऐलान किया जा सकता है।  हालांकि इसकी संभावना काफी कम इसलिए है, क्योंकि महंगाई दर अपने उच्च स्तर पर है। सरकार आरबीआई पर लगातार ब्याज दरें कम करने का दबाव बना रही है। 
विज्ञापन


महंगाई दर बढ़ना बना बड़ी वजह
अगस्त में थोक और रिटेल महंगाई दर में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। पिछले दो महीने में इसमें 190 बेसिस पाइंट का इजाफा हुआ है। जीएसटी के लागू होने के बाद अक्टूबर से सभी तरह की उपभोक्ता वस्तुओं के दाम भी काफी बढ़ गए हैं, जिससे अभी महंगाई दर और बढ़ सकती है।
विज्ञापन


पढ़ें- पूर्व RBI गवर्नर ने जताई अर्थव्यवस्था में मजबूती की उम्मीद, कहा- सरकार उठाए जरूरी कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट अभीक बरूआ ने amarujala.com से बात करते हुए कहा कि आरबीआई फिलहाल अपनी अक्टूबर पॉलिसी में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं करेगा।आरबीआई वेट एंड वॉच की पॉलिसी पर कायम रहेगा।

आरबीआई जीडीपी में ग्रोथ के लिए सरकार की ओर ही नजरें रखेगा और आगे चलकर जब महंगाई दर में कमी होगी तब रेपो रेट घटाने पर विचार किया जा सकता है।

सबसे कम है रेपो रेट
इस वक्त आरबीआई की तरफ से रेपो रेट 6 फीसदी है, जिसमें सेंट्रल बैंक ने 2 अगस्त को 25 बेसिस पाइंट की कटौती की थी। यह कमी बैंक ने 10 माह बाद की थी। तब सेंट्रल बैंक ने देश भर की बैंकों से कहा था कि वो अपने-अपने इंटरेस्ट रेट को घटाये, जिसका लाभ आम जनता को मिले। अभी देश में रेपो रेट सबसे न्यूनतम स्तर पर है।  


आरबीआई रेपो रेट घटाने के इच्छुक नहीं
जीडीपी के कमजोर आंकड़ों की वजह से आरबीआई फिलहाल रेपो रेट घटाने पर विचार नहीं कर रहा है। इकोनॉमिक एक्सपर्ट के मुताबिक, आरबीआई फिलहाल इनमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं करेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि देश भर के बैंकों ने अपने इंटरेस्ट रेट को कम नहीं किया है, जिसकी वजह से आपकी ईएमआई पर किसी तरह का कोई असर देखने को नहीं मिलेगा।

रेपो रेट घटाने के बाद आरबीआई कई बार सरकार और बैंकों से आग्रह कर चुका है कि वो इसका फायदा कंज्यूमर तक पहुंचाए। सरकार अपनी तरफ से अगर बैंकों पर दबाव बढ़ाए तो फिर इंटरेस्ट रेट गिरने का फायदा सभी वर्गों को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed