फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI monetary policy

मौद्रिक नीति समीक्षा आज, ब्याज दर घटने की आस

Wed, 08 Feb 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Feb 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
RBI monetary policy
बैंकिंग क्षेत्र का नियामक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) फरवरी की नीतिगत दरों की समीक्षा बैठक में ब्याज दरों में चौथाई फीसदी की कटौती कर सकता है। रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक मुंबई में मंगलवार को शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


बैंक अभी इस पर सीधे-सीधे कुछ कहने से  बच रहे हैं कि यदि नीतिगत ब्याज दर में कटौती होगी तो वे इसके बाद अपनी ब्याज दर में कटौती करेंगे या नहीं। सार्वजनिक क्षेत्र में देश के दूसरे बड़े बैंक, पंजाब नेशनल बैंक की सीईओ एवं एमडी उषा अनंतसुब्रमणियन से जब यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एमसीएलआर की हर महीने समीक्षा होती  है।
विज्ञापन


अभी कुछ नहीं बता सकते। नोटबंदी के बाद बैंक में काफी राशि जमा हुई है। अब ये  देखना है कि ये जमा कितने दिनों तक बनी रहती है। उसके बाद जरूरत के आधार पर  ब्याज दर पर कोई फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि पटेल की अगुवाई वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति की दो दिनों की बैठक मुंबई में मंगलवार को शुरू हो चुकी है और फरवरी की नीतिगत दर की घोषणा बुधवार को दिन में होगी। इस दौरान वर्ष 2016-17 के लिए छठी और आखिरी मौद्रिक नीति समीक्षा होगी। उल्लेखनीय है कि नीतिगत ब्याज दर के आधार पर ही ऋण पर ब्याज दर तय होती है।

 

चौथाई फीसदी हो सकती है कटौती

RBI monetary policy
चौथाई फीसदी हो सकती है कटौती
क्रेडिटर रेटिंग एजेंसी इक्रा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेश टक्कर का कहना है कि फरवरी में होने वाली नीतिगत दरों की समीक्षा में रेपो दर में चौथाई फीसदी की कटौती की संभावना है। यदि हम देखें तो खुदरा कीमतों पर आधारित महंगाई की दर के पांच फीसदी से नीचे रहने की संभावना है। साथ ही वर्ष 2017-18 के बजट में राजकोषीय स्थिति को संतुलित रखने के लिए पर्याप्त कदम उठाए गए हैं। इसलिए कटौती की गुंजाइश है।

उषा अनंतसुब्रमणियन से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बाजार में चल रही अटकलों का हवाला देते हुए कहा कि बाजार में तो आम राय यही है कि रेपो  रेट में चौथाई फीसदी की कटौती होगी।

बैंकों पर भी बनेगा कटौती का दबाव
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि नीतिगत ब्याज दर में कटौती होती है तो बैंकों पर ब्याज दर घटाने का कुछ दवाब तो बनेगा ही। हालांकि बैंकों ने बीते जनवरी में ही ब्याज दरों में उल्लेखनीय कटौती की है। ऐसे में इसमें कुछ और कमी कर लोन बाजार में माहौल गरमाने की कोशिश हो सकती है। ऐसा इसलिए कि अभी बैंकों से लोन लेने वालों की संख्या काफी कम है। इसलिए तो रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा से दो दिन पहले ही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपनी बेंचमार्क दर में 0.2 फीसदी तक की कटौती कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed