{"_id":"61fc771105a0e34442495983","slug":"rbi-may-increase-interest-rates-by-0-25-per-cent","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुमान: ब्याज दरों में 0.25 फीसदी वृद्धि कर सकता है आरबीआई","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
अनुमान: ब्याज दरों में 0.25 फीसदी वृद्धि कर सकता है आरबीआई
Fri, 04 Feb 2022 06:15 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Feb 2022 06:15 AM IST
सार
केंद्रीय बैंक अपने नकदी प्रबंधन उपायों के मद्देनजर रिवर्स रेपो दर में 0.20- 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है।
विज्ञापन
आरबीआई
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी उधारी बढ़ने के कारण आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) अतिरिक्त नकदी जुटाने के लिए रिवर्स रेपो दर में 0.25 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि रेपो दर में बदलाव का अनुमान नहीं है। केंद्रीय बैंक इसी दर पर उधार देता है।
विज्ञापन
ब्रिटेन की ब्रोकरेज फर्म बार्कलेज के विश्लेषकों ने अगले सप्ताह होने वाली एमपीसी की बैठक से पहले कहा, ओमिक्रॉन के प्रकोप व अपेक्षाकृत अनुकूल महंगाई के बीच आरबीआई के पास वृद्धि को समर्थन देने वाली मौद्रिक नीति को बनाए रखने के लिए गुंजाइश है।
विज्ञापन
केंद्रीय बैंक अपने नकदी प्रबंधन उपायों के मद्देनजर रिवर्स रेपो दर में 0.20- 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। इसके अलावा भी कई विश्लेषकों ने रिवर्स रेपो दर में वृद्धि का अनुमान जताया में है। उनका कहना है कि सरकारी उधारी में बढ़ोतरी के कारण केंद्रीय बैंक नीति सामान्यीकरण की ओर बढ़ सकता है। बैठक के नतीजे 9 फरवरी को आएंगे।
विज्ञापन