फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   rbi is doing forensic audit of pmc bank fraud

पीएमसी बैंक मामले का हो रहा फॉरेंसिक ऑडिटः आरबीआई गवर्नर

Thu, 07 Nov 2019 08:16 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 07 Nov 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
rbi is doing forensic audit of pmc bank fraud
- फोटो : अमर उजाला

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बृहस्पतिवार को कहा कि घोटाले से जूझ रहे पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक (पीएमसी) की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामले का फॉरेंसिक ऑडिट किया जा रहा है। पीएमसी बैंक देश के 10 प्रमुख शहरी सहकारी बैंकों में शामिल है। 

विज्ञापन


दरअसल, फंसे कर्ज की जानकारी होने के बाद आरबीआई ने 23 सितंबर को पीएमसी बैंक पर निकासी सहित कई पाबंदियां लगा दी थीं। वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की बैठक के बाद गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि बैंक से जुड़े मामले की ऑडिट चल रही है, जल्द ही अनियमितता का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इससे पहले बैंक में 4,335 करोड़ रुपये की अनियमितता सामने आई थी। कड़े प्रतिबंधों के बाद रिजर्व बैंक ने मंगलवार को बैंक के ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए खाते से 50,000 रुपये निकालने की छूट दे दी है। आरबीआई ने चौथी बार बैंक से धन निकासी सीमा को बढ़ाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्री गवर्नर के साथ की आर्थिक समीक्षा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास व अन्य अधिकारियों के साथ आर्थिक स्थितियों की समीक्षा बैठक की। वित्त मंत्री की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 21वीं बैठक के दौरान वित्तीय क्षेत्र में जारी संकट पर चर्चा की गई।


 
इस दौरान गिरती विकास दर और सूक्ष्मआर्थिक आंकड़ों की स्थितियों पर भी मंथन हुआ। बैठक के बाद गवर्नर ने कहा कि कुछ अंतर नियामकीय मुद्दे हैं जिन पर बातचीत हुई है। साइबर सुरक्षा को लेकर भी मंथन किया गया है। उन्होंने कहा कि एनबीएफसी की मौजूदा स्थितियों पर चर्चा की गई है। देश में अभी कई एनबीएफसी हैं जो बेहतर वित्तीय स्थिति में हैं और उन्हें विदेश सहित बैंकों से भी फंडिंग मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed