फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI introduces new prepaid payment tool for transactions upto Rs 10000 a month

RBI ने शुरू की नई सुविधा, अब पीपीआई के जरिए ग्राहक कर सकेंगे लेनदेन

Wed, 25 Dec 2019 03:05 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 25 Dec 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
RBI introduces new prepaid payment tool for transactions upto Rs 10000 a month

केंद्र सरकार ने डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। अब भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ने भी इसे बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की है, जिससे बैंक ग्राहकों को काफी फायदा होगा। आरबीआई ने 'सेमी क्लोज्ड प्रीपेड पेमेंट' प्रोडक्ट ( पीपीआई ) पेश किया है। 

विज्ञापन

ग्राहकों को होगा फायदा

आम ग्राहक इसका इस्तेमाल 10,000 रुपये तक के सामान और सुविधाओं की खरीद के लिए कर सकेंगे। यह कार्ड या इलेक्ट्रॉनिक रूप में हो सकता है। बता दें कि इस उत्पाद में पैसा डालने की सुविधा केवल बैंक खाते से ही होगी। यानी इस कार्ड में केवल बैंक खाते से ही पैसा लोड या फिर रि-लोड किया जा सकेगा। यानी ग्राहकों के लिए अब एटीएम कार्ड के अलावा एक नए जमाने का प्रीपेड कार्ड भी उपलब्ध है। इस प्रीपेड कार्ड का इस्तेमाल आप शॉपिंग और अन्य दुकानों पर भुगतान के लिए कर सकेंगे। इससे अधिकतम 10,000 रुपये तक का भुगतान हो सकता है। 

विज्ञापन

इसलिए पेश किया गया पीपीआई

छोटे मूल्य के लिए डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए और ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए पीपीआई पेश किया गया है। इस महीने आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में कहा गया था कि वह छोटे मूल्य के डिजिटल लेनदेन के लिए इस प्रकार का पीपीआई पेश करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन तरह के होंगे पीपीआई

बता दें कि आरबीआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ये पीपीआई कार्ड तीन तरह के होंगे। ये तीन प्रकार क्लोज्ड सिस्टम, सेमी क्लोज्ड और ओपन पीपीआई हैं।


क्लोज्ड पीपीआई - क्लोज्ड पीपीआई में ग्राहकों को केवल वस्तु और सेवाओं की खरीद की अनुमति ही द जाएगी। इसमें ग्राहकों को नकद निकासी की सुविधा नहीं मिलेगी। इसके जरिए ग्राहक किसी तीसरे पक्ष को भुगतान भी नहीं कर सकेंगे। 

सेमी क्लोज्ड पीपीआई - सेमी क्लोज्ड पीपीआई में ग्राहकों को वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के साथ-साथ धन प्रेषण की सुविधा भी मिलेगी। 

ओपन पीपीआई - ओपन पीपीआई के जरिए ग्राहकों को वस्तुओं और सेवाओं की खरीद और धन प्रेषण की सुविधा के साथ नकद निकासी की सुविधा भी मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed