फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI given permission to banks for defferent rates on term deposit

जितने ज्यादा पैसे, उतना ज्यादा मिलेगा ब्याज, ये है शर्त

Fri, 17 Apr 2015 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 17 Apr 2015 03:37 PM IST
विज्ञापन
RBI given permission to banks for defferent rates on term deposit

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को एक ऐसी खास मंजूरी दे दी है, जिससे 15 लाख रुपए से अधिक की रकम का टर्म डिपोजिट करने वालों को बहुत फायदा होगा।

विज्ञापन


यह फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जो बैंकों में टर्म डिपोजिट करने के बाद उसके मेच्योर होने पर ही पैसा निकालते हैं। मेच्योरिटी से पहले पैसे निकालने वालों को इस स्कीम का फायदा नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन


जो लोग मेच्योरिटी से पहले पैसा न निकालने की शर्त पर बैंकों की तरफ से दी जाने वाली इस नई सुविधा को लेंगे, उनके पैसों पर बैंकों को अलग-अलग ब्याज दरें रखने की मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 लाख से कम पर RBI का आदेश

RBI given permission to banks for defferent rates on term deposit

इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने बैंकों को यह आदेश भी दिया है कि 15 लाख रुपए से कम के एकल या ज्वाइंट टर्म डिपोजिट पर ग्राहक को मेच्योरिटी से पहले पैसे निकालने की सुविधा देना जरूरी है। बैंकों की तरफ से दी जाने वाली यह सुविधा अलग ब्याज दर के तहत अलग फीचर वाली होगी।

आरबीआई ने इस संबंध में जारी अपने अध्यादेश में कहा है कि टर्म डिपोजिट में समय से पहले पैसे निकालने की सुविधा होने या न होने के आधार पर बैंकों को इनमें अलग-अलग ब्याज दरों की पेशकश करने का अधिकार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed