फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   rbi forms expert committee to look into hdfc bank three days outage

HDFC बैंक की नेटबैंकिंग तीन दिन बंद रहने के बाद अब RBI ने शुरू की जांच

Thu, 05 Dec 2019 07:32 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 05 Dec 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
rbi forms expert committee to look into hdfc bank three days outage
hdfc bank

एचडीएफसी बैंक में तीन दिन नेटबैंकिंग सेवा के बाधित रहने के बाद अब भारतीय रिजर्व बैंक ने एक कमेटी का गठन करके जांच शुरू कर दी है। यह कमेटी उन कारणों का पता लगाएगी, जिसके कारण मोबाइल बैंकिंग एप के साथ ही नेट बैंकिंग सेवा 72 घंटे तक बाधित रही। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एम के जैन मौद्रिक समीक्षा नीति जारी करने के बाद पूछे गए एक सवाल पर कहा कि केंद्रीय बैंक को इस बारे में जानकारी है।

विज्ञापन


केंद्रीय बैंक की टीम इस बारे में पता लगाकर एचडीएफसी बैंक को समुचित दिशा-निर्देश बाद में जारी करेगी।  अगर आरबीआई की टीम को लगा कि इस पर एचडीएफसी बैंक पर किसी तरह का जुर्माना लगना चाहिए तो वो भी किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की दिक्कत ग्राहकों को न आए। 

विज्ञापन

लोगों को तीन दिन तक हुई थी परेशानी

सोमवार दो दिसंबर से लेकर के बुधवार चार दिसंबर की दोपहर तक देश के सबसे बड़े निजी बैंक के ग्राहक काफी परेशान रहे थे। इसके चलते लोग महीने की शुरुआत पर सैलरी आने के बाद समय पर अपनी ईएमआई, क्रेडिट कार्ड बिल व अन्य जरूरी भुगतान नहीं कर पाए थे।  बैंक ने ग्राहकों को हो रही परेशानी को लेकर के सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आरबीआई ने कहा कि बुधवार को एचडीएफसी बैंक के सभी ऑनलाइन चैनल्स सही तरीके से कार्य कर रहे थे। पिछले एक साल में यह दूसरी बार है जब बैंक की नेटबैंकिंग और मोबाइल एप ने काम करना बंद कर दिया था। 2018 में भी इसी समय के दौरान बैंक का नया लॉन्च हुआ मोबाइल एप भी ठप हो गया था, जिसके बाद बैंक को फिर से पुराना एप ही प्ले स्टोर पर डालना पड़ा था। बैंक के पास फिलहाल पांच करोड़ से अधिक ग्राहक है, जिसमें से 90 फीसदी मोबाइल से अपने ट्रांजेक्शन करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed