फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   rbi former governor raghuram rajan not applied for bank of england top post

नहीं है ब्रिटेन की राजनीति की समझ, इसलिए नहीं किया बैंक ऑफ इंग्लैंड में आवेदनः रघुराम राजन

Sun, 21 Jul 2019 12:29 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sun, 21 Jul 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
rbi former governor raghuram rajan not applied for bank of england top post

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि उन्हें ब्रिटेन की राजनीति की समझ बिलकुल भी नहीं है, इसलिए बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर पद के लिए आवेदन नहीं किया है। राजन ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि ब्रिटेन का केंद्रीय बैंक काफी हद तक देश की राजनीति से जुड़ा हुआ है। ऐसे में वो अपने गवर्नर के दायित्व को सही तरीके से निभा नहीं पाएंगे। 

विज्ञापन


राजन 2003 से 2006 तक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के चीफ इकोनॉमिस्ट रह चुके हैं। 2013 में आरबीआई के गवर्नर बनने से पहले उन्होंने भारत सरकार के सलाहकार के तौर पर भी काम किया था। फिलहाल वे अमेरिका के शिकागो में स्थित बूथ स्कल ऑफ बिजनेस में पढ़ा रहे हैं। 

विज्ञापन

31 जनवरी को पूरा होगा कार्यकाल

बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर मार्क कार्नी का कार्यकाल अगले साल 31 जनवरी को पूरा होगा। ब्रेग्जिट की वजह से कार्नी को कई बार देश की मुद्रा नीतियों को नियमित करना पड़ा। 325 साल पुराना बैंक ऑफ इंग्लैंड यूके का केंद्रीय बैंक है। हाल ही में ब्लूमबर्ग न्यूज के एक सर्वे में उन्हें बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर पद का दूसरा बड़ा दावेदार बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed