फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI direct banks to give interest quarterly on saving bank accounts

बचत खातों पर बैंकों को देना होगा तिमाही ब्याज : आरबीआई

Wed, 16 Mar 2016 02:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 02:47 AM IST
सार

  • करोड़ों बचत खाता धारकों को होगा फायदा
  • 1 लाख रुपये तक की जमाओं पर एकसमान दरों की पेशकश की जाएगी

विज्ञापन
RBI direct banks to give interest quarterly on saving bank accounts
अारबीअाई

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों से बचत खातों पर तिमाही आधार पर या कम अवधि में ब्याज का भुगतान करने को कहा है । इस कदम से करोड़ों बचत खाता धारकों को फायदा होगा। मौजूदा समय में बचत बैंक खातों में ब्याज छमाही आधार पर दिया जाता है।

विज्ञापन


1 अप्रैल, 2010 से बचत खातों पर ब्याज दर की गणना रोजाना के आधार पर की जाती है। रिजर्व बैंक की ओर से 3 मार्च को जारी किए गए सर्कुलर में कहा गया है कि बचत जमाओं पर ब्याज तिमाही अथवा छोटे अंतराल पर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक जहां बचत खातों पर 4 फीसदी ब्याज की पेशकश करते हैं वहीं निजी क्षेत्र के बैंक 6 फीसदी तक ब्याज देते  हैं। 2011 में रिजर्व बैंक ने बचत जमा दरें तय करने की स्वतंत्रता व्यावसायिक बैंकों को देने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों को यह स्वतंत्रता देते हुए आरबीआई ने कहा है कि 1 लाख रुपये तक की जमाओं पर एकसमान दरों की पेशकश की जाएगी। इससे अधिक राशि पर बैंकों पर अलग अलग जमा दरों की पेशकश करने की अनुमति दी जाएगी।


विश्लेषकों के अनुसार, अवधि जितनी कम होगी बचत खाताधारकों को उतना ही ज्यादा फायदा होगा। बैंकों को ग्राहकों को ज्यादा पैसा देना होगा। एक अनुमान के अनुसार, कम अवधि में ब्याज भुगतान से बैंकों पर 500 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed